पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Manawar News Mp News Filled In Jeep Illegals Were Taking Illicit Liquor From Indira

जीप में भरकर इंदाैर से बड़ाेदार ले जा रहे थे अवैध शराब

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुखबीर की सूचना पर अाबकारी विभाग ने सरदारपुर के भाेपावर चाैकड़ी पर चेकिंग कर की कार्रवाई

सरदारपुर| अाबकारी विभाग ने शुक्रवार सुबह 11 बजे एक जीप से अवैध शराब पकड़ी है। यह शराब इंदाैर से बड़ाेदार ले जाई जा रही थी। जब्त माल की कीमत सात लाख रु. बताई जा रही है।

शराब माफियाअाें पर लगाम कसने के लिए कलेक्टर श्रीकांत बनोठ के निर्देशन में सहायक आबकारी आयुक्त नागेश्वर सोनकेसरी के मार्गदर्शक पर आबकारी उपनिरीक्षक एकता सोनकर ने स्टाफ के साथ मिलकर यह कार्रवाई की।

उप निरीक्षक साेनकार ने बताया मुखबीर से मिली सूचना के बाद टीम ने चेकिंग शुरू की। इस पर बताए वाहन की शंका में इंदौर से बड़ाेदा जा रही जीप (एमपी 09 जीजी 1424) को भोपावर चौकड़ी पर तकरीबन 11 बजे रोक कर चेक किया। इसमें शराब की 60 पेटी भरी हुई थी। जिसमें विभिन्न ब्रांड की शराब थी। जिन्हें जब्त कर मप्र आबकारी अधिनियम 1915 के धारा 34( 2) के तहत प्रकरण दर्ज किया। जब्त जीप व शराब की कीमत 7 लाख रु. है।
खबरें और भी हैं...