पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अाग लगने से जीनिंग परिसर में लगी आग, रूई जली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नित्यानंद जीनिंग में हुई घटना, जहां अाग लगी वहां पर बिजली के तार भी नहीं थे

नगर की नित्यानंद जीनिंग फैक्टरी के पाला हाउस में शुक्रवार दोपहर बाद अाग लग गई। बड़ी मात्रा में कपास व रूई जल गई। जीनिंग मालिक व धर्मेंद्र खंडेलवाल ने बताया दोपहर को हम कार्यालय में ही बैठे थे। अचानक धुआं दिखा तो जीनिंग प्रेस की और भागे। वहां जाकर देखा तो रूई के पाला हाउस में आग लगी थी। उसी समय होद व ट्यूबवेल के पानी से आग बुझाने का काम शुरू किया गया। परंतु बाहर पड़ी रूई की बोंदरी ने भी आग पकड़ ली।

गंधवानी थाने पर सूचना देकर मनावर से दमकल व स्थानीय श्रीराम जीनिंग फैक्टरी तथा अन्य स्थानों से पानी के टैंकर बुलवाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। द्वारका गुप्ता ने बताया पाला हाउस व बाहर रखी रूई में नुकसान हुआ है। लगभग 45 लाख से अधिक का नुकसान हुअा है। आग लगने का कारण अज्ञात है। क्याेंकि जहां अाग लगी वहां शाॅर्ट सर्किट होने जैसा भी नहीं है। अचानक आग लगी है। समाचार लिखने तक एफआईअार नहीं लिखाई गई थी। घटना के दाैरान उप निरीक्षक सागर चाैहान व पुलिस कर्मचारी पहुंच गए थे। एक बार फिर नगर में दमकल वाहन की अावश्यकता महसूस हुई। ग्राम पंचायत हाेने से यहां यह सुविधा नहीं है। एेसे में अागजनी के समय अन्य जगह से दमकल अाती है, तब तक अाग बढ़ जाती है।

गंधावानी. जीनिंग परिसर में अाग लगने से कपास व रूई जली।
खबरें और भी हैं...