- Hindi News
- National
- Dhar News Mp News For 20 Years An Absconding Crook Of 20 Thousand Arrested Stolen Pickup Vehicle Recovered
6 साल से फरार 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, चोरी का पिकअप वाहन बरामद
छह साल पहले हाईवे पर रापी गाड़कर डकैती की वारदात में शामिल फरार अाराेपी काे क्राइम ब्रांच धार अाैर तिरला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक चाेरी का पिकअप वाहन भी बरामद किया है। अाराेपी पर पुलिस उप महानिरीक्षक, इंदाैर रेंज (ग्रामीण) ने 20,000 रुपए का इनाम घाेषित किया था।
एसपी अादित्यप्रतासिंह ने बुधवार काे पुलिस कंट्राेल रूम में इसकी जानकारी दी। क्राइम ब्रांच धार प्रभारी संतोष पाण्डेय को मुखबिर से सूचना मिली कि हाईवे पर कील लगाकर राहगीरों के वाहनों को पंक्चर कर, डकैती में फरार इनामी बदमाश धोंधू पिता सरदार अमलियार निवासी ग्राम खरबारी, सफेद रंग का चोरी का लोडिंग वाहन (एमपी 11 सी 2898) लेकर सरदारपुर तरफ से तिरला की ओर आ रहा है।
सूचना पर थाना प्रभारी तिरला सवाईसिंह नागर एवं क्राइम ब्रांच प्रभारी संतोष कुमार पाण्डेय को कार्रवाई के लिए लगाया गया। क्राइम ब्रांच टीम एवं थाना तिरला पुलिस टीम ने हाईवे स्थित तिरला फाटे पर नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की। कुछ ही देर में मुखबीर द्वारा बताया वाहन दिखा, जिसे रोड पर लगे स्टापर व टीम द्वारा घेराबंदी कर रोका गया। वाहन में बैठे व्यक्ति से नाम-पता पूछने पर धोंधू पिता सरदार अमलियार (26) निवासी ग्राम खरबारी थाना तिरला जिला धार बताया। वाहन के कागज नहीं मिलने पर सख्ती से पूछताछ करने पर उसने वाहन छोटा उदयपुर से चुराना बताया। थाना छोटा उदयपुर से यह वाहन 11 अक्टूबर 19 में चोरी होना पाया गया। पुलिस ने थाना छोटा उदयपुर पुलिस को सूचना दी है।
डकैती मामले में 2014 से फरार था, इस मामले में 12 में से 11 आरोपी पहले पकड़े जा चुके हैं
आरोपी धोंधू थाना तिरला से घटना दिनांक से ही फरार था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चिकलिया फाटे के पास एक बस में रापी लगाकर डकैती डालना कबूल किया। तिरला पुलिस द्वारा 9 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। अपराध में फरार 2 आरोपी दिनेश पिता भक्तिया भाभर (24) निवासी ग्राम जोड़वा थाना तिरला व बहादुर पिता स्व. बिलामसिंह अमलीयार (30) निवासी खरबारी काे 8 अक्टूबर 19 को क्राइम ब्रांच धार द्वारा गिरफ्तार किया गया था। एसअाई ब्रजेंद्रसिंह तोमर, एएसअाई बालकृष्ण मिश्रा एवं धार क्राइम ब्रांच प्रभारी संतोष पाण्डेय, एएसअाई धीरज सिंह राठौर, प्रआर. रामसिंह गौर, प्रआर. संजय राव, आर. राजेश, गुलसिंह, रूपेश, बलराम, राहुल, नवीन, कुन्दन, सज्जन, सायबर शाखा से प्रशांतसिंह, शुभम शर्मा द्वारा पूछताछ की जा रही है। चोरी के अन्य वाहनों का खुलासा होने की संभावना है।
अाराेपी से बरामद चाेरी का वाहन।