पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajgarh News Mp News Former Operators Distributed Loans Without Documents From 2012 To 2017

पूर्व संचालकों ने 2012 से 2017 तक बिना दस्तावेजों के लोन बांट किया था फर्जीवाड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजेंद्रसूरि साख सहकारी संस्था की संचालक कांता अशोक भंडारी ने सहकारिता विभाग के आयुक्त व सरदारपुर एसडीएम सत्यनारायण दरो को पत्र लिखा है। इसमें बताया मैंने 26 जून 2018 को अपना त्याग पत्र संचालक पद से संस्था के प्रमुख को दे दिया था। उसके बावजूद भी धोखाधड़ी के मामले में आरोपी बनाया गया। संचालक पद पर मात्र तीन महीने ही रही। भंडारी के पति अशोक भंडारी ने भी बताया 3 महीने में प|ी ने कितनी बार बैठक में भाग लेकर हस्ताक्षर किए इसकी हमने डीआर से जानकारी मांगी लेकिन अब तक नहीं दी है।

भंडारी ने कहा हम पर बेवजह दबाव बनाया जा रहा है। मैंने डीआर, एसडीएम, एसडीओपी, एसपी को पत्र लिखकर मामले में जांच की मांग की है किंतु अब तक कोई सुनवाई नहीं हो रही। संस्था के पूर्व संचालकों ने वर्ष 2012 से 2017 तक बिना दस्तावेजों के लोगों को लोन बांटा है। इन्हीं
वर्षों में पूर्व संचालक मंडल ने हेराफेरी की है।

मार्च 2018 के बाद किसी को भी ऋण नहीं दिया

मार्च 2018 के बाद किसी को भी ऋण नहीं दिया गया है न ही संचालक मंडल की बैठक हुई। नए निर्वाचन फॉर्म पर प|ी के हस्ताक्षर नहीं है, जिन प्रस्तावक और समर्थक ने मेरी प|ी के निर्वाचन फॉर्म पर हस्ताक्षर किए हंै इसकी उच्च स्तरीय जांच की जाए। संस्था ने 99 कराेड़ का ऋण बांटा, वसूली नहीं हाेने से कई उपभाेक्ताअाें की जमा पूंजी फंस गई है। मामले में पुलिस ने संचालक मंडल पर केस दर्ज किया है।

राजेंद्रसूरि साख सहकारी संस्था राजगढ़
खबरें और भी हैं...