ग्लूकाेमा दिवस : 45 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया
अमझेरा | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा में शुक्रवार को ग्लूकोमा दिवस मनाकर नेत्र परीक्षण शिविर अायाेजित किया। जिला अंधत्व निवारण समिति के तत्वावधान में अायाेजित शिविर में नेत्र चिकित्सा सहायक प्रियंका साधु ने 45 मरीजाें का नेत्र परीक्षण किया। साधु ने बताया ग्लूकोमा दुनिया भर में दृष्टिहीनता का दूसरा कारण है। मरीजाें काे नि:शुल्क दवाइयां भी दी। शिविर में मेडिकल ऑफिसर डॉ. इनोसेंट मसीह, डॉ. सुशांत बहादुर, फार्मासिस्ट डीएस चौहान, एएनएम शम्मी कुमार शर्मा, टेक्नीशियन हरीश ठाकुर, सूरज राणा, करण सिंह यादव, योगेन्द्र चौहान सहित स्टाफ माैजूद था।