पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhar News Mp News God And Devotees Played Holi With Flowers And Herbal Colors

भगवान और भक्तों ने पुष्पों व हर्बल रंग से खेली होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रविवार रात मांडू के चतुर्भुज राम मंदिर में परंपरा अनुसार फाग उत्सव मनाया गया। मंदिर परिसर में उत्सव में पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर नरसिंहदासजी महाराज के साथ महंत 1008 त्रिलोकी दास व शास्त्रीय गायक पं. देशराज वशिष्ट की उपस्थिति में उत्सव का शुभारंभ हुआ। मांडू नगर व आसपास के क्षेत्र के सात धार जिले के कई क्षेत्रों से सुंदरकांड व भजन मंडल पहुंचे। उन्होंने इस पांच दिनी रंग पर्व अाैर मिलन समारोह में अपनी आकर्षक प्रस्तुति दी। फाग उत्सव में एक क्विंटल रंग-बिरंगे पुष्पों व हर्बल रंगों की होली भगवान और भक्तों के बीच खेली गई।

पंडित वशिष्ठ ने आकर्षक भजनों की प्रस्तुति दी : शास्त्रीय संगीतज्ञ पं. देशराज वशिष्ठ ने बृज की होली का गायन के माध्यम से वर्णन किया। राग काफी, खमाज, जैजैवंती, देशराग, तिलक, कामोद, सारंग, वृंदावनी, मधमाद सारंग में प्रस्तुति दी। कृष्ण-राधा, राम और सीताजी के पद व फाग मनाने के पदों का पंडित देशराज ने अपनी गायकी में वर्णन किया। सिंथेसाइजर पर यश शर्मा, तबला पर शिवम मालवीय, आशीष वर्मा, संजय मालवीय, उदय राव खडूसकर ने साथ दिया। नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम गावर, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्णा यादव, वरिष्ठ समाजसेवी अशोक परमार, सोमनाथ तिवारी, ट्रस्टी अशोक निगम, भारत सिंह, अशोक सेन, पवन यादव, रामायण मंडल के जयंत परिहार, रविंद्र तिवारी, रूपेश श्रीवास्तव, शिवराम वर्मा, मनोहर ठाकुर, महेश मंडवाल रामशरण तिवारी आदि उपस्थित थे।

चतुर्भुज श्रीराम मंदिर में फाग उत्सव मनाने की अनोखी मिसाल : पर्व और उत्सव भारतीय संस्कृति के आधार है। भारतीय संस्कृति की मूल विशेषता ही समरसता में है। मांडू क्षेत्र में होली के पर्व के अवसर पर एक अनोखी परम्परा का निर्वाह किया जाता है। इसमें हर सामाजिक और आयु वर्ग का व्यक्ति शामिल होता है।


फाग उत्सव का शुभारंभ करते महामंडलेश्वर डाॅ. नरसिंहदासजी व पं. देशराज।
खबरें और भी हैं...