पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhar News Mp News Gst Meeting Can Be Expensive Including Footwear And Footwear

जीएसटी की बैठक कलमोबाइल समेत जूते-चप्पल और कपड़े हो सकते हैं महंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एजेंसी | नई दिल्ली. जीएसटी काउंसिल की आगामी 14 मार्च की बैठक में मोबाइल फोन पर जीएसटी की दर 12% से बढ़ाकर 18% की जा सकती है। कोरोना वायरस के चलते मोबाइल पार्ट्स सप्लाई न होने से संकट के दौर से जूझ रही मोबाइल इंडस्ट्री के लिए इस तरह का फैसला दोहरा झटका साबित होगा। जीएसटी परिषद की बैठक में मोबाइल फोन के अलावा जूते-चप्पल और कपड़े की दरों में भी बदलाव किया जा सकता है। बैठक में रिटर्न फाइल करने की व्यवस्था तथा ई-इनवॉयस के क्रियान्वयन को टाले जाने की संभावना है। जीएसटी पंजीकृत करदाताओं के आधार के तहत सत्यापन की तैयारी पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में लॉटरी योजना पर भी चर्चा होने की संभावना है।
खबरें और भी हैं...