पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तीन स्थान पर हाेलिका दहन, दिनभर खेली हाेली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर में होलिका दहन तीन स्थानों पर हुअा। नगर पटेल मोटाजी आर्य, नगर परसाई दीपक पांडे्य व नगर के नागरिकाें ने ढाेल के साथ नित्यानंद मंदिर प्रांगण से जुलूस के रूप में होलीपुरा पहुंच कर पूजन कर ग्राम पटेल ने होलिका दहन किया। शीतला माता प्रांगण व सबरंग चाैपाटी पहुंच कर वहां भी होलिका दहन किया। महिला, पुरूषों ने भी होलिका का पूजन कर परिक्रमा लगाते हुए नारियल चढ़ाए। नगर में जिन परिवारों में गमी हो गई थी वहां जाकर रंग गुलाल लगाया। दिन भर युवा-युवतियां व महिलाअाें ने एक दूसरे काे रंग लगाया। थाना प्रभारी एमटी बैग ने पुलिस व्यवस्था संभाले रखी।

अमझेरा पुलिस ने रंग-गुलाल अाैर फूलों से खेली होली

अमझेरा| धुलेंडी के दूसरे दिन पुलिस स्टाफ ने थाना परिसर में डीजे बजवाकर सूखे रंग गुलाल और फूलों से हाेली खेली। थाना प्रभारी आरएल मीणा सहित स्टाफ ने एक दूसरे को रंग लगाया। डीजे पर बज रहे फाग गीत एवं फिल्मी गानों पर दो घंटे डांस किया। नगर में अब रंग पंचमी पर्व मनाया जाएगा। सप्तमी पर ठाकुर समाज, राठौड़, कुशवाह एवं तंबोली समाज द्वारा हाेली खेलकर गैर निकाली जाएगी।

सुंद्रैल में गेर निकाली

सुंद्रैल| गांव में शुभ मुहूर्त में मंगलवार रात 3.30 बजे होलिका दहन किया। पं. अशोक व गांव के पटेल सबलसिंह ने पूजन कर होली जलाई। गांव के युवा भी रात्रि में माैजूद थे। सुबह गांव में गेर निकाली गई।

गंधवानी. दिनभर खेली हाेली।
खबरें और भी हैं...