- Hindi News
- National
- Dhar News Mp News Helika Dahan Will Be Held At 47 Places Police Will Keep An Eye On
47 स्थानाें पर हाेगा हाेलिका दहन, पुलिस माेबाइल रखेगी नजर
हाेलिका दहन अाैर धुलेंडी काे लेकर पुलिस अाैर प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं। शहर में रंगाें का त्याेहार अानंदपूर्वक संपन्न हाे इसके लिए पुलिस की माेबाइल पार्टी शहर में घूमकर रातभर जायजा लेंगी। साथ ही कुछ प्रमुख स्थानाें के लिए प्रभारी अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। शहर में 9 मार्च की रात्रि में अधिकृत रूप से 47 स्थानांे पर हाेली जलाई जाएगी।
इधर शांति समिति की बैठक में भी लाेगाें से भाईचारे अाैर साैहार्द से हाेली खेलने की अपील की गई है। साथ ही बैठक में पुलिस अाैर प्रशासन ने लाेगाें से अाग्रह किया है कि हरे-भरे पेड़ाें की कटाई न करें, पानी की बचत का संदेश दें अाैर सूखे रंगाें से हाेली खेलें, किसी काे भी जबरन रंग न लगाए।
शहर में प्रमुख रूप से राजवाड़ा, धानमंत्री, पाै चाैपाटी, नालछा दरवाजा, बाेहरा बाखल सहित अभिव्यक्ति स्थल पर हाेलिका दहन हाेगा। इसमें राजवाड़ा पर राजवंश के हेमेंद्र पवार हाेलिका की पूजा कर दहन करेंगे, इसी प्रकार धान मंडी क्षेत्र में अग्रवाल समाज की महिलाएं बड़ी संख्या में पूजन करेंगी। इसके अलावा अभिव्यक्ति स्थल पर अाशीष बाेरासी के नेतृत्व में कंडे की हाेली जलाई जाएगी। साथ लकड़ी का अपव्यय न करने की अपील की गई है। विभिन्न चाैराहाें पर हाेलिका का पूजन शाम काे किया जाएगा। परंपरागत के अनुसार 9 मार्च की रात चार बजे हाेलिका दहन हाेगा। इसके अगले दिन 10 मार्च काे धुलेंडी का पर्व मनाया जाएगा।
गली-माेहल्लाें में घूमेंगी माेबाइल अाैर बाइक पार्टियां
एएसपी देवेंद्र पाटीदार के अनुसार शहर के गली अाैर माेहल्लाें में चार माेबाइल अाैर 5 बाइक पार्टियां घूमकर जायजा लेंगी। सभी प्रमुख स्थानाें ताे पुलिस के अधिकारी अाैर जवान तैनात रहेंगे। करीब 400 जवानाें का फाेर्स शहर में मुस्तैद रहेगा। सूची के अनुसार पुलिस हर हाेली वाले स्थान पर निरीक्षण करेंगी। शहर में असामाजिक तत्वाें, तेज बाइक चलाने वालाें, छेड़छाड़ करने वाले, तेज अावाज में गाने बजाने वालाें के साथ ही तीन सवारी पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी। 9 मार्च के साथ ही 10 मार्च की रात तक पुलिस लगातार ड्यूटी करेगी। काेतवाली थाना प्रभारी प्रतीक राय के अनुसार 47 प्रमुख स्थलाें पर हाेलिका दहन हाेगा। चार चाैकियां, जिनमें भाेजशाला, माेहन टाॅकीज, धानमंडी अाैर बस स्टैंड क्षेत्र पर पाइंट ड्यूटी भी रहेगी।