हॉकी: जूनियर नेशनल कैंप में 37 खिलाड़ियों को मौका
हाॅकी इंडिया ने जूनियर महिला नेशनल कैंप के लिए 37 संभावित खिलाड़ियों को चुना है। हाई परफार्मेंस डायरेक्टर डेविड जॉन का लक्ष्य आॅस्ट्रेलिया दौरे पर प्रदर्शन में रही कमियों को दूर करने का होगा। जूनियर महिला टीम ने आॅस्ट्रेलिया में दिसंबर में तीन देशों के टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करके दो बार न्यूजीलैंड को हराया और मेजबान से दो करीबी मुकाबले खेले। जॉन ने कहा, ‘हमें पता है कि कैंप में किन पहलुओं पर काम करना है। हम सुनिश्चित करेंगे कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार आए।’ उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अगर इस साल कई टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उनका मनोबल बढ़ेगा।
कैंप में शामिल खिलाड़ी
{गोलकीपर : रोशनप्रीत कौर, खुशबू, एफ रमनमावी, डिफेंडर : प्रियंका, सिमरन सिंह, मरीना एल, गगनदीप कौर, इशिका चौधरी, ज्योतिका कलसी, सुमिता, अक्षता धेकाले, ऊषा, परणीत कौर, महिमा चौधरी, सुमन देवी थोडाम, मिडफील्डर : बलजीत कौर, मरियाना कुजूर, किरणदीप कौर, प्रभलीन कौर, प्रीति, अजमीना कुजूर, वैष्णवी फाल्के, कविता बागड़ी, बलजिंदर कौर, सुषमा कुमारी, रीता, चेतना, फारवर्ड : मुमताज खान, ब्यूटी डुंगडुंग, गुरमेल कौर, दीपिका, लालरिंदिकी, जीवन किशोरी टोप्पो, रूतुजा पिसल, संगीता कुमारी, योगिता बोरा, अन्नू।