पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhar News Mp News Holi Of Flowers Gave The Message Of Environmental Protection

फूलों की होली खेल पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धार| कबीर मार्ग, होली टेकरा स्थित निजी स्कूल में होली का त्याेहार हर्षोल्लास से मनाया गया। केमिकलयुक्त गीले व सूखे रंगों से परहेज करते हुए, स्कूल प्रशासन ने फूलों से होली आयोजन करने का निश्चय किया। सभी बच्चों ने फूलों से देर तक होली खेली तथा कविता, गीत व नृत्य प्रस्तुत किए तथा मिष्ठान्न वितरण किया गया। स्कूल प्रिंसिपल विभा जगताप ने बताया कि बाजार में बिकने वाले रंग कई बार त्वचा के लिए हानिकारक होते हैं तथा इन्हें साफ करने में जल प्रदूषण भी होता है। होली उत्सव में स्कूल का समस्त स्टाफ, तथा नरेंद्र जगताप, शशांक शुक्ला, मोहित आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...