पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फूलों से खेली होली, महिलाअाें अाैर बालिकाअाें ने किया डांस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

संस्कार भारती धार इकाई और इंटेक चैप्टर धार द्वारा फाग उत्सव का आयोजन धारेश्वर मंदिर प्रांगण में गुरुवार रात में हुअा। मुख्य अतिथि नपा सीएमअाे विजय कुमार शर्मा थे। विशेष अतिथि नपा उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवानीया थे। अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अतिथि स्वागत संस्कार भारती धार इकाई के संरक्षक डॉ. शरद विजयवर्गीय और इंटेक धार चैप्टर के संयोजक डॉ. दीपेंद्र शर्मा ने किया। स्वागत भाषण संस्कार भारती धार इकाई के महामंत्री पराग भोसले ने दिया। संस्कार भारती परिचय अर्चना मुकाती ने दिया।

रायपुर से अाए फाग गायक प्रज्योत देवासकर का स्वागत कार्यक्रम संयोजक डॉ. देशराज वशिष्ठ ने किया। तबले पर संगत दे रहे शिवम मालवीय का स्वागत अध्यक्ष अतुल कालभवर ने किया। सिंथेसाइजर पर यश शर्मा का स्वागत मंत्री विनोद चाैहान ने किया। आॅक्टोपेड पर आशीष वर्मा का स्वागत पुष्पजीत भोसले ने किया। सह गायक प्रियांशी टांक और निधि गांवशिंदे का स्वागत कार्यक्रम सह संयोजक सुनीता देवासकर और मीना मोरे ने किया। कार्यक्रम का संचालन रुपाली साठे और भावना पवार ने किया। मुख्य कलाकार देवासकर ने गणेश वंदना से शुरुअात की। इसके बाद श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया, आज बिरज में होली रे रसिया, होलिया में उड़े रे गुलाल श्याम तेरे मंदिर में और अबीर गुलाल जैसे गानों पर महिलाअाें व बालिकाअाें ने नृत्य किया। एक क्विंटल फूलों से खेली होली ने सारे वातावरण को महका दिया।

पंडित अविनाश दुबे का विशेष सहयोग रहा। संस्कार भारती के रितेश पांडे, मीनाक्षी लहरे, सीमा गायकवाड़, वृशाली देशमुख, मनीष खेडेकर, कल्पना कालभवर, पिंकी कराले, रेणुका गायकवाड़, दीपक पवार, गौरव अग्रवाल, संजीव पुराणिक, बद्रीलाल मालवीय, सुनीता धार्वे सहित बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी राॅकी मक्कड़ ने दी।

फाग उत्सव के दाैरान नृत्य करती महिलाएं व बालिकाएं।
खबरें और भी हैं...