पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhar News Mp News Holika Dahan Did Manasa In The Morning In The Village According To The Law Of Law Worshiping Alsubah Holika Was Burnt Women Circled Holi And Offered Water

सुबह होलिका दहन कियामनासा| ग्राम में विधि विधान के अनुसार पूजा अर्चना कर अलसुबह होलिका दहन किया। महिलाअाें ने होली की परिक्रमा कर जल चढ़ाया।

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भावसार समाज की महिला मंडल ने फागोत्सव मनाया

सुसारी| क्षत्रिय भावसार समाज की महिला मंडल ने समाज धर्मशाला में फाग उत्सव मनाया। विशाखा भावसार ने बताया मंडल की अध्यक्ष सुधा भावसार ने समाज एकता पर बल देते हुए कहा महिलाओं का शिक्षित होना बहुत आवश्यक है। साथ मिलजुल कर समाज को आगे बढ़ाना है। महिलाओं ने भजन गाकर नृत्य किया। बच्चों ने राधा कृष्ण की झांकी सजाकर रंग, गुलाल से हाेली खेली। राखी भावसार, प्रीति भावसार, पूजा भावसार, आरती भावसार, संतोष भावसार, संगीता भावसार, ज्योति भावसार अादि माैजूद थी। संचालन शिवानी भावसार ने किया। अाभार दीपमाला भावसार ने माना। इधर गांव के आजाद चौक, महावीर चौक, हरिजन मोहल्ला, अर्धनारीश्वर मंदिर, नई आबादी में होलिका दहन हुअा।

गणेश मंदिर से गेर निकाली

बाकानेर| चेतना काॅलोनी, धनगर मोहल्ला, पुलिस चौकी व कहार मोहल्ले में होलिका दहन हुअा। सरपंच शंकर सिंह ठाकुर ने पूजन कर होलिका दहन किया। गणेश मंदिर से निकली गेर में ग्रामीणाें ने शामिल हाेकर गमी वाले घराें में जाकर रंग लगाया।

माहेश्वरी समाज ने मनाया फाग उत्सव

बदनावर| माहेश्वरी समाज ने फाग उत्सव मनाया। राधा कृष्ण की मनमोहक झांकी सजाकर भोग लगाकर आरती की। इसके बाद राधा कृष्ण को समाजजनों ने गुलाल एवं पुष्प वर्षा कर होली खिलाई। एक दूसरे को सूखा रंग लगाकर फूलों से होली खेली। महिला मंडल ने भजनों पर नृत्य किया। मोहनलाल सोनी को श्रद्धांजलि देकर दीपक डांगरा को समाज उपाध्यक्ष नियुक्त किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ लक्ष्मीनारायण सोमानी, बद्रीलाल डांगरा, रमेशचंद्र सोमानी, समाज अध्यक्ष मनोज सोमानी माैजूद थे। मुख्य अतिथि मीडियाकर्मी धर्मेंद्र अग्निहोत्री, दिलीप चौहान, भूपेंद्र सिंह जादोन, नवीन चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर आरती की। सहभोज भी हुअा।
खबरें और भी हैं...