- Hindi News
- National
- Dhar News Mp News Honored Eight Social Workers With 110 Women From 11 Groups
11 समूहाें की 110 महिलाअाें के साथ आठ सामाजिक कार्यकर्ताअाें काे सम्मानित किया
दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय आजीविका मिशन नपा धार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।
नगरपालिका परिषद धार द्वारा रविवार को नपा परिसर में महिला दिवस मनाया गया। इसमें 11 स्व सहायता समूहाें की 110 अाैर 8 सामाजिक कार्यकर्ताअाें काे भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कालीचरण सोनवानिया नगरपालिका उपाध्यक्ष थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमएचओ डाॅ. एसके सरल धार द्वारा की गई। विशेष अतिथि महिला एवं शिक्षा प्रभारी बंटी डोड तथा स्वास्थ्य प्रभारी बिहारी लाल डोडिया, विपिन राठौर पार्षद थे। विशेष वक्ता डाॅ. बीएल चाैहान पूर्व प्राचार्य पीजी काॅलेज धार थे। महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम की मुख्य सूत्रधार रेणु वर्मा सामुदायिक संगठक तथा ममता पटेल, अमितासिंह, युक्ता बर्वे, कविता लश्करी थी। समस्त महिला अतिथियों का पुष्प-गुच्छ द्वारा स्वागत किया गया।
महिला दिवस के उपलक्ष्य में समस्त 11 स्वसहायता समूह को 10 हजार रु. प्रत्येक को आवर्ति निधि प्रदान की गई। साथ ही 2 स्वसहायता समूह की महिलाओं के उत्पादों को शाॅपिंग से जोड़ने पर सम्मानित किया गया। कौशल उन्नयन प्रशिक्षण के माध्यम से 30 हितग्राहियों को यूनिफार्म का वितरण किया गया। साथ ही अच्छे कार्याें के लिए प्रशस्ति पत्र बांटे गए। कार्यक्रम मे नुक्कड नाटक बेटी बचाओ बेटी पढाओं प्रस्तुत किया गया। समूह की महिलाओं ने सरस्वती वंदना की। कार्यक्रम सिटी मिशन मैनेजर डाॅ. केके खोडे एवं आशीष माथुर द्वारा किया गया। युसुफ खान, परसराम डोडवाल, अरविन्द डोड, धर्मेन्द्र ठाकुर, यतीश, रामप्रसाद, मुकेश औसारी, पूजा कुशवाह, पूजा कागज़ी एवं सहायक यंत्री डीके जैन का योगदान रहा है। सीएमअाे विजय कुमार शर्मा के निर्देशन में कार्यक्रम हुआ। संचालन अनिल वर्मा ने किया।
धार. महिलाअाें काे सम्मानित करते हुए नप सीएमअाे शर्मा व अन्य।