पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Badnawar News Mp News Human Rights Commission Asks For Report On Dog Bite In Indore

इंदौर में कुत्ताें के काटने की शिकायत पर मानवाधिकार आयोग ने मांगा प्रतिवेदन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बदनावर निवासी आयोग मित्र ने की थी मामले की शिकायत

2019 में इंदौर में आवारा कुत्तों ने 50 हजार लोगों को काटा था। मामले की शिकायत बदनावर निवासी जिला आयोग मित्र जयेश राजपुरोहित में 7 जनवरी 2020 को पत्र लिखकर मानवाधिकार आयोग भोपाल से की थी। आयोग ने इसे गंभीरता से लेते हुए आयुक्त नगर निगम इंदौर से जांच प्रतिवेदन 18 मार्च तक मांगा है। राजपुरोहित ने इस बात का भी उल्लेख किया है कि प्रदेश में नागरिकों को कुत्तों द्वारा काटने की बढ़ती घटनाओं एवं इससे मानव जीवन को हो रही हानि को गंभीरता से लेते हुए पूर्व में भी आयोग से इस सिलसिले में विस्तृत अनुशंसा की है। जिसका प्रकाशन न्यूज लेटर मानव अधिकार आयोग के नवंबर 2015 के अंक में भी किया गया है। इसमें मुख्य रूप से आवारा कुत्तों की गणना वैज्ञानिक तरीके से की जाए। लक्ष्य एवं समय अवधि निर्धारित कर आवारा कुत्तों का बंध्याकरण किया जाए। बीमार और रैबीज कुत्तों को रखने के लिए पर्याप्त संख्या में डॉग पोंड्स, कैनल्स या शेल्टर बनाए जाए। आवारा कुत्तों की संख्या के मान से कुत्ते पकड़ने वाले वाहन और वाहन चालक रखे जाए अादि शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...