पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajgarh News Mp News If The Woman Will Be Respected Only Then Will The Country Take Out Placards Of The Great Rally Human Chain And The Shape Of 8

अगर हाेगा नारी का सम्मान, तभी बनेगा देश महान की तख्तियां लेकर निकाली रैली, मानव शृंखला और 8 की आकृति बनाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नारी शक्ति जिंदाबाद, अगर हाेगा नारी का सम्मान, तभी बनेगा देश महान... की तख्तियां लेकर गांव सिंगाेडिया पंचायत के भेरूपाड़ा में अायाेजित कार्यक्रम के बाद महिलाअाें ने रैली निकाली। संस्था केअर इंडिया ने महिला व जल परियोजना के माध्यम से महिला दिवस मनाया। सिंगोड़िया सहित आसपास के गांवाें की महिलाओं ने भी भाग लिया।

महिलाओं ने मां सरस्वती का पूजन व दीप प्रज्ज्वलन किया। संस्था के ट्रेनर राजेश ने महिला दिवस के बारे में बताया। ब्लाॅक काॅर्डिनेटर कमलेश पाटीदार ने विभिन्न ग्रामों में महिलाओं को प्रशिक्षण देकर अधिकाराें, सुरक्षा, लैंगिक समानता और समान अवसरों के प्रति जागरूक करना बताया। रैली का शुभारंभ ग्राम के मुखिया द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया। रैली के बाद गंाव के मुख्य चाैराहे पर मानव शृंखला व 8 की आकृति बनाई। महिलाओं ने मांदल बजाकर व आदिवासी नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया। इधर सिद्धि विनायक और नगर परिषद ने शांति नगर में आयोजन किया। महिलाओं को कोरोना वायरस की जानकारी दी। फूल देकर सम्मानित किया। सिद्धि विनायक टीम की अनीता पांचाल, विजय भट्ट, किरण गेहलोद, दिलीप भूरिया, आंबा कार्यकर्त्ता सपना गाड़े, निर्मला झूझे, रीना खोड़े मौजूद थी।

नेहरू युवा केंद्र ने महिलाओं का किया सम्मान

मांडू| नेहरू युवा केंद्र ने कार्यक्रम कर महिलाओं का सम्मान किया। मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास विभाग सुपरवाइजर शैलबाला डेनियल थी। नप अध्यक्ष मालती गावर, उपाध्यक्ष सोनू यादव ने संबोधित किया। संस्था के जिला युवा समन्वयक स्वप्निल देशमुख, लेखापाल किरण यादव के तत्वावधान में अायाेजित कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक नवीन आर्य ने किया। बड़ी संख्या में महिलाएं माैजूद थीं।

ग्राम सभा कर पोषण पखवाड़ा रैली निकाली

राजोद| ग्राम निपावली में ग्राम सभा का आयोजन कर पोषण पखवाड़ा अंतर्गत रैली निकाली। सरपंच दशरथ खराड़ी, सचिव मनोहरलाल जाट, सहायक सचिव प्रकाश परमार, एएनएम जानकी एवं आंबा कार्यकर्ता ललिता उपाध्याय, मंजुला द्विवेदी, समूह से तारा कावलिया एवं ग्रामीण महिला माैजूद थी।

9 महिलाअाें का सम्मान किया, रैली निकाल कर जल संरक्षण की शपथ दिलाई


सरदारपुर| ग्राम संस्था कार्ड के जिला समन्वयक मनोज मिश्रा के मार्गदर्शन में बड़वेली में कार्यक्रम आयोजित कर 9 महिलाअाें का सम्मान किया। सरपंच नरसिंह वसुनिया ने अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि महिला शक्ति रामकन्या दिलीप वसुनिया थी। विशेष अतिथि पीएचई विभाग से अनीता खपेड़, आजीविका परियोजना से मनीषा उपाध्याय, सचिव चरण सिंह वसुनिया, स्वास्थ्य विभाग से रेवाशंकर पाटीदार एवं निशा समाधिया थी। अतिथियाें ने ग्रामीण महिलाअाें काे काेराेना वायरस काे लेकर जागरूक किया। रैली निकाल कर जल संरक्षण की शपथ दिलाई। संचालन संस्था के सीएम धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने किया। शंकरलाल मारु, सीएम मोहित पलवार, विजय खापेड़ अादि माैजूद थे।

नियमित रूप से साबुन और पानी से हाथ धोएं

सिंघाना| ग्राम पंचायत भवन में महिला सबला सभा का आयोजन किया। कोरोना वायरस से संबंधित दिशा निर्देशों का वाचन कर नियमित रूप से साबुन व पानी से हाथ धोने, खुले एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं कर छींकते एवं खांसते समय नाक व मुंह ढंकने की सलाह दी। सरपंच दिलीपसिंह बघेल, स्वास्थ्य विभाग से सुरमा बघेल, एएनएम सोनू मौर्य, शिक्षा विभाग से विद्या पाटीदार, शिक्षक प्रकाश सोनी, महिला बाल विकास से साधना राठौर, आंबा कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण महिलाएं माैजूद थी। अध्यक्षता झमू बाई लक्ष्मण ने की।

अधिकारों के लिए जन जागरूकता रैली निकाली

बदनावर| केयर इंडिया द्वारा वुमेन प्लस वॉटर प्रोजेक्ट के अंतर्गत गांव पिपलिया में जागरूकता रैली निकाली। इसमें महिलाओं के अधिकारों की समझ और बराबरी की शुरुआत की थीम को लेकर महिलाओं ने संकल्प लिया। केयर इंडिया ने महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा, लैंगिक समानता और समान अवसरों के लिए महिलाओं को प्रशिक्षण देकर जागरूक किया जा रहा है। केयर इंडिया ट्रेनर पंकज मारू, प्रवीण कुमावत माैजूद थे। जानकारी केयर इंडिया ब्लॉक को ऑर्डिनेटर धर्मेंद्र सिंह चुंडावत ने दी।

राजगढ़. महिलाअाें ने रैली के बाद मानव शृंखला बनाकर मांदल की थाप पर किया सामूहिक नृत्य।
खबरें और भी हैं...