पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhar News Mp News Impact Of Kareena Bookings Not Done In Hotels For Four Days Talkies Will Also Be Closed From Today

काेराेना का असर : चार दिन से होटलों में नहीं हुई बुकिंग, आज से जिलेभर के टॉकिज भी रहेंगे बंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

3 महीने में 13 बाहरी लाेगाें काे चिह्नित किए, स्कूलों में रहेगी छुट्‌टी, स्टाफ करेगा काम, परीक्षाएं होंगी

काेराेना वायरस के बढ़ते प्रभाव काे देखते हुए राज्य शासन के निर्देश के बाद स्कूलाें काॅलेजाें में नियमित कक्षाअाें की छुट्टी घाेषित कर दी गई हैं। जबकि परीक्षाएं पूर्ववत चलेंगी। हालांकि धार में स्कूल अाैर काॅलेजाें में परीक्षाएं चल रही हैं, इसलिए नियमित कक्षाएं संचालित नहीं की जा ही हैं।

इधर शहर की प्रमुख हाेटलाें में भी गत चार दिनाें से किसी भी बाहरी व्यक्ति ने काेई बुकिंग नहीं कराई है। टाॅकीजाें में भी अाज से फिल्म का प्रदर्शन न करने के जिला प्रशासन ने अादेश जारी किए हैं। इधर स्वास्थ्य विभाग ने भी रंगपंचमी पर्व काे देखते हुए शुक्रवार काे अादेश जारी कर जिला अस्पताल सहित पूरे जिले के शासकीय अस्पतालाें में स्टाॅफ काे अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए हैं। हालांकि काेराेना वायरस काे देखते हुए जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड के साथ ही अन्य तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। हमारे यहां परीक्षाएं चल रही हैं, इसलिए नियमित कक्षाएं नहीं लगा रहे।

शहर के निजी स्कूल संचालक विपिन त्रिवेदी अाैर सुधीर दास ने बताया कि उनके स्कूल में लाेकल कक्षाअाें की परीक्षा चल रही हैं। इसलिए नियमित कक्षाएं नहीं लगाई जा रही हैं। इसके बाद पांचवीं अाैर अाठवीं की परीक्षाएं भी हाेना है इसलिए अब वे स्कूल नहीं लगा रहे हैं। बच्चे परीक्षा देने अा रहे हैं। उन्हें भी काेराेना वायरस से बचाव के टिप्स दिए गए हैं।

धार और कुक्षी में एक-एक टाॅकीज : धार में एक मात्र टाॅकीज है, लेकिन धार के अलावा कुक्षी अाैर अन्य जगहाें पर भी टाॅकीज हैं। जिला प्रशासन ने शुक्रवार काे अादेश जारी किए हैं कि जिले टाॅकीजाें में शनिवार 14 मार्च से फिल्म का प्रदर्शन नहीं किया जाए।


रंगपंचमी काे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने िदए िनर्देश

रंगपंचमी पर्व काे देखते हुए शुक्रवार काे सीएमएचअाे डाॅ. एसके सरल ने निर्देश जारी किए हैं। सीएमएचअाे ने कहा है पंचमी पर इस बार काेराेना वायरस का असर है। एेसे में जिले के हर अस्पताल में चिकित्सा, पैरामेडिकल स्टाॅफ ड्यूटी, अावश्यक अाैषधि की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। इसके साथ ही अापातकाल व्यवस्था के लिए 108 एंबुलेंस की उपलब्धता प्राथमिकता के अाधार पर करें।

जिला अस्पताल में सभी तैयारी पूरी, स्टाफ को अलर्ट रहने के आदेश

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. केसी शुक्ला ने बताया कि करीब 300 एन 95 मास्क रखे हैं। ये मास्क सर्दी, खांसी, जुकाम से पीड़ित मरीजाें काे दिए जा रहे हैं ताकि इंफेक्शन न फैले। इसके साथ ही चिकित्सक भी मास्क पहनकर ही अपने दैनिक कार्य कर रहे हैं। डाॅ. शुक्ला के अनुसार जनवरी से अब तक बाहर से अाए 13 लाेगाें काे चिह्नित कर संपर्क किया जा चुका है। इनमें सभी स्वस्थ्य हैं। डाॅ. शुक्ला ने स्पष्ट किया कि काेराेना वायरस काे लेकर जिला अस्पताल में बनाए गए दाे बेडेड अाइसाेलेशन वार्ड में भी फिलहाल काेई मरीज नहीं अाया है। कुल मिलाकर यहां सब सुरक्षित है।

पीजी काॅलेज में तीन शिफ्ट में चल रही है परीक्षा : पीजी काॅलेज के प्राचार्य एचएल फुलवरे ने बताया कि उनके यहां 3 मार्च से परीक्षाएं प्रारंभ हाे गई हैं। बीए, बीकाॅम, बीएससी के सभी सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। तीन शिफ्ट सुबह 7 से 10, 11 से दाेपहर 2 अाैर दाेपहर 3 से 6 बजे तक परीक्षा देने के लिए जिले के बच्चे अा रहे हैं। हमारे यहां पहले ही सभी काे काेराेना से बचाव काे लेकर सावधानियां बताई गई हैं। हम भी मुंह पर मास्क बांधकर ही जाते हैं। हाथ मिलाने से परहेज करते हैं। इसके बाद लाॅ अाैर एमएससी, एमए, एमकाॅम की परीक्षाएं भी हाेंगी। मई तक परीक्षाएं अायाेजित हाेंगी। कक्षाएं नहीं लगा रहे हैं।


जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मास्क पहनकर इलाज करते हुए डाॅक्टर, अन्य लाेगाें काे भी पहनवाए मास्क।

जिला अस्पताल की पुलिस चाैकी में मास्क पहनकर ड्यूटी करते हुए प्रभारी।

हमारे यहां किसी
की बुकिंग नहीं


शहर के हाेटल व्यवसायी भवानी जाेशी ने बताया कि उनके यहां कुछ दिन पहले विदेश के दाे लाेग अाए थे। इसकी जानकारी हमने सीएमएचअाे काे दी थी। उन्हाेंने उनका परीक्षण किया था। हालांकि पांच दिन से काेई भी बाहरी व्यक्ति की बुकिंग नहीं हुई है।

हमने निर्देश
जारी किए हैं


श्रीकांत बनाेठ, कलेक्टर धार
खबरें और भी हैं...