पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Badnawar News Mp News In The Current Curriculum A Workshop Was Held On Innovation And Technology Adding Their Names

वर्तमान पाठ्यचर्या में नवाचार एवं तकनीकी पर कार्यशाला हुई, योग कर उनके नाम बताए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बदनावर | यश कॉलेज ऑफ एज्युकेशन ने वर्तमान पाठ्यचर्या में नवाचार एवं तकनीकी विषय पर दाे दिनी कार्यशाला हुई। कार्यशाला का उद्घाटन नारायण मंडपम् सार्वजनिक न्यास इंदाैर शुभा प्रकाश वैद्य व संस्था अध्यक्ष मधुलिका जैन ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रथम दिन में वक्ता वैद्य ने वर्तमान पाठ्यचर्या में नवाचार के ऊपर चित्रकला व हस्तकला विषय पर व्याख्यान दिया। परंपरागत शैलियों को शिक्षा के क्षेत्र में अनिवार्य रूप से जोड़ने की बात कहते हुए भविष्य की संभावनाओं की भी चर्चा की। द्वितीय सत्र में वक्ता प्रजापति बह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से आई रेखा बहन व सीमा बहन ने आत्मबोध (स्वयं की पहचान) करने के मार्ग बताए। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी कुक्षी घनश्यामजी मीणा ने भी संबाेधित किया।

मधुकर राव मूले ने योगासन कर बच्चों को बताया व नामों की जानकारी दी। अन्य वक्ता देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के डॉ . नीरज योगी ने सूचना एवं संप्रेषण तकनीकी आधारित मूल्यांकन विधियों के बारे में बताया। संचालन अनिल उपाध्याय व ओमप्रकाश त्रिपाठी ने किया। आभार अनिता साईंखेड़कर ने माना। जानकारी कार्यक्रम प्रभारी अखिल शर्मा ने दी।

बदनावर. कार्यशाला में शामिल िवद्यार्थी व स्टाफ।
खबरें और भी हैं...