पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhar News Mp News In The Name Of Providing Full Insurance Money The Father Was Cheated The Miscreant Put 7 Lakh In His Account

बीमा का पूरा पैसा दिलाने के नाम पर फादर से ठगी, बदमाश ने 7 लाख अपने खाते में डलवाए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीमा पॉलिसी का पूरा पैसा दिलाने के नाम पर भंवरकुआं थाने के पास सत्य प्रकाशन संचार केंद्र में रहने वाले 63 वर्षीय फादर से तीन बार ठगी हो गई। बदमाश ने उनसे सात लाख रुपए उनसे अपने खाते में डलवा लिए।

63 वर्षीय फादर लॉरेंस फर्नांडिस की शिकायत पर भंवरकुआं पुलिस ने चार मोबाइल नंबर और एक खाता धारक के खिलाफ केस दर्ज किया है। फादर लॉरेंस ने बताया कि उन्होंने एक कंपनी की दो पॉलिसी खरीदी थी, जिसकी परिपक्वता की डेट पास आ चुकी थी। जनवरी 2017 में उन्हें पहली बार मोहन नेगी नाम के व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा- एजेंट को 45 प्रतिशत चला जाता है, लेकिन मैं पूरा पैसा दिलवा दूंगा।

इस पर फादर उसके झांसे में आ गए। बदमाश ने प्रोसेसिंग के नाम पर उनसे 1.17 लाख रुपए अपने खाते में डलवा लिए। फिर उसने फोन बंद कर लिया। कुछ समय बाद उन्हें निकेत मंडल नाम के व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा- पिछली बार का पैसा तो अटक गया होगा, वह नए तरीके से रुपए डलवा देगा। आप जितना पैसा दोगे, उतना ज्यादा फायदा होगा। उसने भी झांसे में
लेकर फादर से 3.40 लाख रुपए खाते में डलवा लिए। कुछ दिन बाद उसने भी अपना संपर्क नंबर बंद कर लिया।

फादर को समझ नहीं आ रहा था कि वह ठगे जा रहे

फादर को समझ ही नहीं आ रहा था कि वे ठगी का शिकार हो रहे हैं। कुछ समय बाद उन्हें फिर से बदमाश का फोन आया। इस बार उसने अपना नाम श्रीकृष्ण महाजन बताया। कहा- पहले वाले सभी फर्जी थे। वे झूठे लोग थे। इस बार वह पैसा पूरा दिलवा देगा। अपना कमीशन भी नहीं लेगा। उसने जीएसटी और अन्य टैक्स के नाम पर 1.98 लाख रुपए अकाउंट में डलवा लिए। इसके बाद फादर ने ठगी की शिकायत की। माना जा रहा है कि यह एक ही आरोपी है जो अलग-अलग नाम से फोन लगाकर फादर को ठगता रहा।
खबरें और भी हैं...