पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhar News Mp News Instructions Given For 100 Percent Registration Of Voters

मतदाताओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धार | निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों एवं पंचायतों के आम निर्वाचन 2020 के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार करने का कार्यक्रम 20 फरवरी को जारी किया गया था। आयोग के अनुसार प्रदेश का कोई भी पात्र मतदाता पंजीकरण से वंचित न रह जाए। इसके लिए सामान्य पात्र मतदाताओं के पंजीकरण कराने के साथ-साथ जिले में निवासरत नवीन मतदाताओं, नवीन बसाहटों के मतदाताओं, दिव्यांग, महिला, वंचित समूहों तथा दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित मतदाताओं व बिखरे हुए समूह के मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष कार्य योजना बनाकर उनका शत-प्रतिशत पंजीकरण कराएं। इस आशय के निर्देश उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नगर पालिका परिषद/जनपद पंचायत को दिए हैं।
खबरें और भी हैं...