पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhar News Mp News Iser Application For Admission In Phd By April 1 Selection Will Be Done By Interview

आइसर... पीएचडी में एडमिशन के लिए एक अप्रैल तक आवेदन, इंटरव्यू से होगा चयन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आइसर) भोपाल ने वर्ष 2020 के लिए पीएचडी में प्रवेश के लिए नोटिस जारी कर दिया है। अगस्त 2020 से शुरू होने वाले सेमेस्टर के लिए आवेदन बुलाए गए हैं। छात्र पीएचडी और इंटीग्रेटेड पीएचडी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसकी अंतिम तारीख 1 अप्रैल तय की गई है। एडमिशन के लिए अंतिम तारीख के बाद प्राप्त आवेदनों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद शॉर्टलिस्टेड किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू के बाद उम्मीदवार का एडमिशन के लिए चयन किया जाएगा। इसकी जानकारी इंस्टीट्यूट की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इसके साथ उन्हें सिर्फ ईमेल के माध्यम से सूचना भी जाएगी। सामान्य वर्ग के उम्मीदवार की उम्र 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों फंडिंग एजेंसी के नियमों के आधार पर जूनियर रिसर्च फैलोशिप (जेआरएफ) भी मिल सकती है।

खबरें और भी हैं...