- Hindi News
- National
- Dhar News Mp News Jammu And Kashmir Two Terrorists Killed In Encounter In Shopian Search Operation Continues
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, तलाशी अभियान जारी
एजेंसी | श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दाे आतंकवादियों काे ढेर कर दिया। मुठभेड़ शाेपियां शहर से अाठ किमी दूर रेबन इलाके में तलाशी अभियान के दाैरान शुरू हुअा। सुरक्षा बलाें ने तलाशी अभियान जारी रखा है। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलाें काे बुलाया गया है। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सुबह राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। मारे गए आतंकियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद िमले हैं।
पाकिस्तान सेना ने लगातार दूसरे दिन संघर्ष-विराम
का उल्लंघन किया
पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे संघर्ष-विराम का उल्लंघन किया। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने दाेपहर सवा बारह बजे से हल्के हथियाराें अाैर माेर्टार से गाेले दागे। हालांकि इसमें किसी के हताहत हाेने की खबर नहीं है। पाकिस्तान ने लगातार तीसरे दिन संघर्ष-विराम का उल्लंघन किया है। भारतीय सेना इसका करारा जवाब दे रही है।