- Hindi News
- National
- Dhar News Mp News Journalist Claims Bribe Was Taken At Lahore Airport Employee Arrested
पत्रकार का दावा- लाहौर एयरपोर्ट पर रिश्वत ली गई; कर्मचारी गिरफ्तार
पाकिस्तान के अधिकारियों ने लाहौर एयरपोर्ट पर ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार से रिश्वत मांगने वाले कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, लाहौर से मेलबर्न लौटने पर डेनिस फ्रीडमैन ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया। टाइटल दिया- ‘लाहौर में भ्रष्टाचार पर मेरी कहानी।’ इसमें डेनिस ने आरोप लगाया कि अल्लामा इकबाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आव्रजन कर्मचारी ने लंबी लाइन से बचाने और दो मिनट में उनके पासपोर्ट पर मुहर लगाने के लिए 350 पाकिस्तानी रुपए रिश्वत मांगी। मामले की जांच कर रहे सिविल एविएशन अथॉरिटी (सीएए) के अधिकारी ने कहा- ‘डेनिस ने जिस अधिकारी पर आरोप लगाया है, वह एक निजी कंपनी का कर्मचारी है। उसके पास ‘बिजनेस क्लास लाउंज’ का ठेका है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पत्रकार के दावे को खुद पीएम इमरान खान ने गंभीरता से लिया। साथ ही सीएए के संबंधित अधिकारियों से जांच करने को कहा है। इसके बाद अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी मो. इमरान को पकड़ा। उसका एंट्री पास भी सस्पेंड कर दिया गया है।
_photocaption_ डेनिस फ्रीडमैन*photocaption*