पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Amjhera News Mp News Killing Of Young Man By Tying Hand And Foot And Putting Cloth In Mouth Body Hanged

हाथ-पैर बांध व मुंह में कपड़ा ठूंसकर युवक की हत्या, शव फांसी पर लटकाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अमझेरा थाना क्षेत्र के हनुमंत्या काग की घटना

अमझेरा थानांतर्गत के ग्राम हनुमंत्या काग के हनुमंत्या-टांडाखेड़ा मार्ग पर जूूनीखाली के पास शुक्रवार काे एक युवक का शव पीपल के पेड़ पर लटका मिला। युवक के हाथ-पैर बंधे हाेकर मुंह में कपड़ा ठूंसा हुअा था। घटना की सूचना मिलते ही भीड़ जमा हाे गई। पुलिस ने पहुंच कर एफएसएल टीम से परीक्षण कराने के बाद शव काे फंदे से उतार कर अमझेरा अस्पताल पहुंचाया। जहां पीएम कर शव परिजनाें काे साैंपा।

मृतक अंतर सिंह पिता दयाराम (23) निवासी ग्राम हनुमंत्या काग है। जाे पांच माह से गुजरात में रहकर मजदूरी करता था। हाेली का त्याेहार मनाने के लिए घर अाया था। अंतरसिंह की शादी रिंगनाेद के पास एक गांव में हुई थी लेकिन प|ी मायके में ही रहती है। मृतक के िपता दयाराम ने प|ी पर ही हत्या करवाने का अाराेप लगाया है। अमझेरा टीअाई अारएल मीणा का कहना है युवक की मौत गला दबाने से हुई है। पीएम रिपाेर्ट अाने के बाद अागामी जांच शुरू की जाएगी।

युवक ने फांसी लगाई, माैत

लेबड़ | आलोक पिता परसराम (30) निवासी ग्राम बारेड़ जिला भिंड ने गुरुवार रात में फांसी लगा ली। वह गांव में तीन साल से ठेला लगाकर पानी पताशे बेचने का काम करता था। युवक भूपेंद्र ब्रजवंशी के मकान में किराए से रहता था। आलोक गुरुवार काे ही अपने गांव से आया था। शुक्रवार सुबह 9 बजे तक दरवाजा नहीं खुलने पर मकान मालिक ने खिड़की से देखा तो वह रस्सी के फंदे पर लटका दिखा। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंच कर पंचनामा बनाकर शव काे नीचे उतार कर पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया। इसके परिजनाें काे भी सूचना दी।

खबरें और भी हैं...