- Hindi News
- National
- Aliraj Pur News Mp News Korena Virus If There Is No Shortage Of Mask And Sanitizer In The Market Remove It If There Is High Court
कोरेना वायरस : मार्केट में मास्क और सेनेटाइजर की कमी तो नहीं, यदि है तो दूर करें : हाईकोर्ट
ग्वालियर | कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क और सेनेटाइजर की उपलब्धता के मामले में हाईकोर्ट ने मध्यप्रदेश शासन से जवाब तलब किया है। एडवोकेट सुनील जैन की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस शील नागू और जस्टिस विशाल मिश्रा की डिवीजन बेंच ने शासन से पूछा, मार्केट में मास्क और सेनेटाइजर की कमी तो नहीं है। कमी है तो उसे जल्द से जल्द दूर किया जाए।
दरअसल, कोरोना वायरस से बचाव के लिए उचित प्रबंध करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। शुक्रवार को हुई सुनवाई में शासन ने बताया कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के इलाज के लिए प्रदेशभर में 57 आईसालेशन (749 बेड) सेंटर तैयार किए गए हैं। इसके अलावा प्रदेश के पांच एयरपोर्ट (इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, खजुराहो और जबलपुर) पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जा रही है। टोल फ्री नंबर-104 पर इसके संबंध में जानकारी भी दी जा रही है। भोपाल स्थित सतपुड़ा भवन में कंट्रोल रूम भी तैयार किया गया है। संदिग्धों के सैंपल नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ वायरोलाॅजी, पुणे व इंदिरा गांधी मेडिकल काॅलेज, नागपुर में भेजे जा रहे हैं। एम्स भोपाल व नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ रिसर्च एंड ट्राइबल हेल्थ, जबलपुर में भी सैंपल की जांच की सुविधा शुरू की जा रही है।