पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बड़ी इलायची सीमित दायरे में घूमती रहेगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली| ब्याह-शादियों के सीजन में भी बड़ी इलायची पिछले कुछ समय से एक सीमित दायरे में बनी हुई है। इसमें 10-15 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी-मंदी आ रही है। आगामी दिनों में भी यह इसी प्रकार सीमित दायरे में ही घूमती रहने का अनुमान है। ब्याह-शादियों का सीजन बड़ी इलायची की खपत का सीजन भी होता है। संक्रांति के बाद से ही देश में ब्याह-शादियों का सीजन चालू है। इसके बाद भी यहां स्थित थोक किराना बाजार में बड़ी इलायची की बिक्री सामान्य की अपेक्षा सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां बड़ी इलायची झुंडीवाली हाल ही में 5 से 10 रुपए मंदी होकर फिलहाल 490 से 500 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुकी हुई है। इससे पूर्व इसमें 10 रुपए की तेज आई थी। नीलामी में लगातार मंदी आने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। 20 फरवरी को आयोजित हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में बड़ी इलायची की औसत नीलामी कीमत मंदी होकर 400 से 541 रुपए प्रति किलोग्राम पर हुई।
खबरें और भी हैं...