पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Amjhera News Mp News Leakage In Drinking Water Line Dirty Water Coming In Drains Since The Next Month Tankers Have To Buy Residents For Rs 300

पेयजल लाइन में लीकेज, दाे माह से नलाें में अा रहा गंदा पानी, रहवासियाें काे 300 रुपए में खरीदना पड़ रहा टैंकर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर के काछी बाखल एवं चारभुजानाथ मार्ग के रहवासी पानी की किल्लत से परेशान हैं। ग्राम पंचायत द्वारा नलाें में सप्लाई किया जा रहा पानी काला है और बदबू मार रहा है। पिछले दाे माह से समस्या बनी हुई है।

एेसे में रहवासियाें काे 300 रुपए देकर टैंकर से पानी खरीदना पड़ रहा। गुरुवार काे क्षेत्र में भी गंदा पानी सप्लाई हुअा। रहवासी गंदा पानी बोतल में भरकर जनपद सदस्य बंशी कुशवाह के साथ ग्राम पंचायत पहुंचे। सचिव काे पानी दिखाकर समस्या हल करने की मांग की। सचिव ने माैके पर जाकर पानी देखा अाैर पाइपलाइन के लीकेज हाेने पर शीघ्र सुधार करवाने का दावा किया।

रहवासी नरेंद्र कुशवाह, दशरथ कुशवाह ने बताया पिछले दाे माह से नलाें में काला व गंदा पानी आ रहा है। इसकी शिकायतें पहले भी पंचायत में कर चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। नगर में मैस्काे डेम से भी पानी नहीं मिलने के कारण इधर उधर से व्यवस्था करना पड़ रही है। जिससे समय व राशि खर्च हाे रही। शिकायत सुन सचिव रुगनाथ सिंह चाैहान वार्ड में पहुंचे। तुरंत सुधार करने का आश्वासन दिया। रहवासी कुशवाह ने बताया अभी ताे तेज गर्मी भी नहीं अाई है बावजूद पीने के पानी की किल्लत अा गई। दूर-दूर से पानी लाना पड़ता है। प्राइवेट टैंकर वालाें काे 300 रु. देकर खरीदना पड़ता है।

बाेरिंग का पानी स्टाक कर करते हैं सप्लाई : ग्राम पंचायत के पास वर्तमान में पानी का मुख्य स्रोत बाेरिंग है। जाे तालाब किनारे व नगर के बाेरिंग का पानी नानाघाट के नजदीक हायर सेकंडरी स्कूल के पीछे पुराने कुंड अाैर बाकाजी की बावड़ी के समीप बने संपवेल में एकत्र करती है। इसके बाद एकत्र पानी नगर के 20 वार्डाें में बारी-बारी से राेजाना अाधा घंटा सप्लाई करती है।

गुजरी : नलों में आया गंदा पानी, सरपंच ने कहा नए बाेरिंग से सप्लाय हुअा

गुजरी| ग्राम के अधिकांश वार्डों में गुरुवार सुबह पानी की सप्लाई के समय नलों में गंदा पानी आया। रहवासियों ने बताया पानी पीने याेग्य नहीं है। मामले में सरपंच विक्रम सिंह ने बताया गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। पानी का जलस्तर पहले से कम हो गया है। इसको देखते हुए नया बाेरिंग लगवाया है। जिसमें अभी गेरू जैसा पानी आ रहा है। एक-दो दिन देखते हैं, अगर पानी साफ नहीं हुआ है तो और कोई विकल्प तलाश करेंगे। यह पानी वापरने के काम में लिया जा सकता है। शीघ्र ही समस्या का हल कर दिया जाएगा।

पाइप लाइन का लीकेज ढूंढकर शीघ्र सुधार करवाएंगे

-रुगनाथ सिंह चौहान, सचिव, ग्राम पंचायत अमझेरा

जनभागीदारी से शुरू हुई योजना का अब तक नहीं मिला लाभ

नगर में फिल्टर प्लांट के लिए 2015-16 में घर-घर से जनभागीदारी से राशि जुटाई थी। 400 परिवार के सदस्यों ने 13 लाख रु. जुटाए थे। इसके बाद बाकी की राशि शासन स्तर से स्वीकृत होकर 4.50 करोड़ की लागत से फिल्टर प्लांट को मूर्तरूप देना शुरू किया था। पीएचई विभाग के अनुसार 12 फरवरी 2018 को निर्माण कार्य शुरू हुआ था। जो 15 माह में यानी 11 मई 2019 तक पूर्ण कर ग्रामीणों को फिल्टर पानी सप्लाई करना था। बावजूद अब तक काम ही अधूरा पड़ा हाेने से ग्रामीणाें काे इसका लाभ नहीं मिल रहा है।

अमझेरा. नलाें में इस तरह गंदा पानी अाने पर पंचायत में ले जाकर दिखाते कुशवाह।
खबरें और भी हैं...