- Hindi News
- National
- Dhar News Mp News Mahakal Will Get Gulal Before Evening Evening Aarti Holi Will Be Lit At 8 Pm Bhajan Evening
महाकाल को आज सांध्य आरती के पहले लगेगा गुलाल, रात 8 बजे जलेगी होली, भजन संध्या भी
उज्जैन | फाल्गुन पूर्णिमा पर 9 मार्च की शाम महाकाल मंदिर में होली की शुरुआत हो जाएगी। नैवेद्य कक्ष में भगवान चंद्रमौलेश्वर को गुलाल लगाएंगे। इसके बाद कोटेश्वर व रामेश्वर महादेव का पूजन कर गुलाल लगाई जाएगी। शाम 6.30 बजे सांध्य आरती के पहले भगवान महाकाल को गुलाल चढ़ेगी। आरती के बाद प्रांगण में होलिका पूजन कर होली दहन होगा। होली व धुलेंडी पर मंदिरों में भगवान को हर्बल गुलाल ही लगाया जाएगा। टेसू व केशर के रंगों का उपयोग होगा।
भगवान महाकाल को शीतकाल में गर्म जल से स्नान कराया जा रहा है। धुलेंडी मंगलवार से भगवान महाकाल ठंडे जल से स्नान करेंगे। इसके साथ ही मंदिर में तीन आरती के समय में भी परिवर्तन होगा। सुबह 7.30 बजे वाली आरती 7 बजे, 10.30 बजे वाली आरती 10 बजे तथा शाम 6.30 बजे वाली आरती 7 बजे से होगी। भस्म आरती और शयन आरती अपने निर्धारित समय से ही होंगी।