मराठा समाज ने की सूखे रंगाें से हाेली खेलने की अपील
क्षत्रिय मराठा समाज धार द्वारा समाजजन से धुलेंडी पर सूखे रंग व गुलाल का उपयोग कर वन व जल संरक्षण की अपील की है। 10 मार्च धुलेंडी को सुबह 8.30 बजे समाजजन पट्ठा चौपाटी स्थित समाज भवन में एकत्रित होकर शाेक संतृप्त परिवारों के यहां रंग डालने जाएंगे।
समाज संरक्षक हेंमेंद्रसिंह राजे पंवार, अध्यक्ष विजयकुमार बांगर, उपाध्यक्ष पुरुषोतमराव हिरवले, सचिव संजय सावंत, कार्यकारिणी सदस्य राजाभाऊ भदाने, जयसिंहराव जाधव, अरुण नायकवाडे, कृष्णराव घाटे, विठ्ठलराव हंडे, गिरीश अडसुले, दिलीप म्हाले, सचिन साठे, शंकरराव जवलकर, प्रदीप शितोले आदि ने सभी समाजजन से शामिल होने की अपील की है। जानकारी समाज मीडिया प्रभारी सयाजीराव मोहिते ने दी।
निजी संस्था ने शाम काे किया कंडे की होली का दहन
द विजन सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने साेमवार शाम 7.30 बजे कंडे की होली का दहन अभिव्यक्ति स्थल त्रिमूर्ति नगर चौराहे पर किया। संस्था ने लकड़ी का प्रयोग न करने पहल की। पर्यावरणविद् सचिन दवे ने बताया कंडे, गिलोय, कपूर, तुलसी, गुगल से निर्मित किए गए थे जिनसे वातावरण शुद्ध हाेता है।