पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhar News Mp News Mata Na Magar Of Gujarat Is The Only Place In The World Whose Surface Is Like Mars Isro Will Research On This

गुजरात का माता ना मढ़ दुनिया की इकलौती ऐसी जगह, जिसकी सतह मंगल ग्रह जैसी; इस पर रिसर्च करेगा इसरो

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शोध में आईआईटी खड़गपुर और जियोफिजिकल रिसर्च हैदराबाद भी साथ देंगे

गुजरात में कच्छ के धार्मिक स्थल माता ना मढ़ को लेकर नई बात सामने आई है। पता चला है कि यह स्थल दुनिया में इकलौती जगह है, जिसकी सतह मंगल ग्रह जैसी है। यह तथ्य सामने आने पर देश-दुनिया के अंतरिक्ष शोध संस्थान अध्ययन के लिए पहुंचने लगे हैं। इस सतह को लेकर इसरो, आईआईटी खड़गपुर और जियोफिजिकल रिसर्च हैदराबाद संयुक्त शोध करेंगे। आईआईटी खड़गपुर के भूशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. साईबल गुप्ता ने कहा- ‘भविष्य में इस अध्ययन से नासा और इसरो के मिशन के दौरान लैंडिंग साइट तय करने में मदद मिलेगी। माता ना मढ़ का अध्ययन महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंेने कहा कि हाइड्रो सल्फेट ऑफ पॉटेशियम एवं लौह तत्व के घटकों से जैरोसाइट बनता है। इसकी मौजूदगी माता ना मढ़ की जमीन में पाई गई है।’ उधर, अमेरिका की वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने इस स्थल का मुआयना किया। उन्होंने कहा- खनिज विज्ञान पर शोध करने के लिए यह जगह बेस्ट है। यहां दुर्लभ खनिज जैसोराइस स्पॉट की तलाश में करीब साढ़े 3 साल का समय लगा। इसकी तलाश में करीब 10 लाख रुपए खर्च हुए। स्पैक्ट्रोस्कोपिक और एक्स-रे डिफ्रैक्शन पैटर्न पद्धति से यह स्पॉट तलाशा जा सका।

मंगल पर हो रहे परिवर्तन का पता लगाना उद्देश्य

_photocaption_भूशास्त्र विशेषज्ञ डॉ. महेश ठक्कर ने कहा- ‘माता ना मढ़’ विश्व का ऐसा इकलौता स्थल है, जहां बेसाल्ट टैरेइन (काला पत्थर) में पृथ्वी पर जैरोसाइट की मौजूदगी पाई गई है। इसरो द्वारा कराए जाने वाले शोध का उद्देश्य यह पता लगाना होगा कि मंगल पर पानी का अस्तित्व और सदियों पहले वातावरण में हुए बदलाव के चलते क्या-क्या परिवर्तन हुए।*photocaption*

खबरें और भी हैं...