सामाजिक क्षेत्र में कार्य के लिए मीना काे सम्मानित किया
धार | धार की सामाजिक संस्था भोज जागरूक महिला मंडल सोसायटी की अध्यक्ष मीना अग्रवाल को भी सामाजिक क्षेत्र में अच्छा कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास डीएस मीणा ने सम्मिलित महिलाओं और बालिकाओं को जीवन में कैसे सफल हो सकते हैं इस पर प्रेरक उद्बोधन दिया। संचालन अरुणा बोड़ा ने किया। आभार भारती डांगी ने माना।