पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhar News Mp News More Than 1200 Subject Experts Of The District Will Check The Copies

जिले के 1200 से ज्यादा विषय विशेषज्ञ जांचेंगे काॅपियां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

काॅपी मूल्यांकन के बाद अाॅनलाइन हाेगा अपडेशन

10वीं-12वीं बाेर्ड परीक्षा के बीच मूल्यांकन की प्रक्रिया की
तैयारियां भी शुरू हाे चुकी हैं। इसे लेकर जिला शिक्षा विभाग व अादिवासी विकास विभाग के पास अादेश पहुंच चुके हैं।
अादेशानुसार 21 अप्रैल से काॅपियाें का मूल्यांकन शुरू हाेगा। इसमें जिले के करीब 1200 से ज्यादा विषय विशेषज्ञ बाेर्ड की काॅपियां जांचेंगे। धार के घाेड़ा चाैपाटी स्थित शासकीय उत्कृष्ट उमावि मंे सुबह 11 से शाम 5 बजे तक मूल्यांकन कार्य चलेगा।

अादिवासी विकास विभाग से मिले अांकड़ाें के मुताबिक 10वीं में 31 हजार व 12वीं में 24 हजार बच्चांे ने परीक्षा दे रहे हैं। विभागीय अधिकारियाें के मुताबिक काॅपियां जांचने वाले सभी शिक्षक जिले के ही हैं। बाहर से विषय विशेषज्ञाें काे नहीं बुलाया गया है। 17 अप्रैल तक जिन विषयांे की परीक्षा हाे जाएगी। उनकी काॅपियां जांचने के लिए मूल्यांकन केंद्र पहुंचना शुरू हाे जाएंगी।

केंद्र मंे अाम अादमी का प्रवेश निषेध

काॅपिया चेक हाेने तक मूल्यांकन केंद्र काे कड़ी सुरक्षा में रखा जाएगा। केंद्र पर एक चार का गार्ड तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही केंद्र में अाम व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंध रहेगा। संबंधित विषय के शिक्षक ही उस विषय की काॅपियां चेक करेगा।

12 साल बाद 5वीं-8वीं का मूल्यांकन ब्लाॅक स्तर पर


भगाेरिया के कारण अागे बड़ी बाेर्ड पैटर्न की पांचवीं-अाठवीं
की परीक्षा 17 मार्च से शुरू हाेगी। इसमें पांचवीं में 28 हजार 512 व अाठवीं में 25 हजार 823 बच्चे शामिल हाेंगे। परीक्षा शुरू हाेने से पहले ही मूल्यांकन की याेजना तैयार हाे चुकी हैं। एपीसी भूषण देशपांडे ने बताया 12 साल बाद काॅपियाें का मूल्यांकन ब्लाॅक स्तर पर हाेगा। यानी एक ब्लाॅक की काॅपियां दूसरे ब्लाॅक में चेक हाेने के लिए जाएगी। काॅपी चेक हाेने के बाद रिजल्ट अपडेशन की प्रक्रिया अाॅनलाइन हाेगी। अभी काॅपी चेक करने के बाद शिक्षक काे हाथ से ही रिजल्ट शीट बनाना पड़ती है। नई व्यवस्था के तहत शिक्षक काे पाेर्टल पर अांकड़े दर्ज करना हाेंेगे। यह अांकड़े सार्वजनिक नहीं हांेगे। इन्हें देखने के लिए संबंधित ब्लाॅक के बीईअाे का अाईडी पासवर्ड लगेगा।

खबरें और भी हैं...