पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhar News Mp News Mother In Law And Brother In Law And Brother In Law Drank Insecticide Son Stabbed Admitted To Seeing Daughter In Law Alone At Home

घर में बहू काे अकेली देख सास-ससुर अाैर देवर ने पिला दिया कीटनाशक, बेटे काे मारा चाकू, भर्ती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कानवन थानाक्षेत्र के गांव रिटाेड़ी का मामला, कानवन थाने पर सुनवाई नहीं हाेने पर अाज एसपी से मिलेंगे परिजन

कानवन थानाक्षेत्र के गांव रिटाेड़ी में शनिवार काे जमीन के विवाद में ससुराल पक्ष ने महिला काे जबरन कीटनाशक पिला दिया। जबकि उसके बेटे काे चाकू मार दिया। जिससे सीने में चाेटें अाई हैं। परिजन व ग्रामीण शहर के निजी अस्पताल लेकर अाए। जहां उनका उपचार चल रहा है। परिजनाें ने बताया पिछले कई समय से जमीन की मांग करने पर उनके साथ मारपीट की जाती है।

कानवन थाने में शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हाेती है। मामले में परिजन अाज एसपी से मिलेंगे।

महिला का नाम सुदाबाई पति स्व. अशाेक रिंगनाेदिया नि. रिटाेड़ी है। जबकि बेटे का नाम नितेश है। नितेश ने बताया पापा की माैत के बाद से दादा रामेश्वर पटवारी, काका राकेश पिता रामेश्वर पटवारी व दादी द्वारा मां काे प्रताड़ित किया जाने लगा। इसके बाद से मां अपने मायके जैतपुरा में रहने लगी। कुछ साल बाद घर लाैटने पर हमें घर से निकाल दिया। जमीन की मांग करने पर मारपीट कर विवाद करने लगे। शनिवार काे मैं खेत पर दवाई छिटने गया था। घर में मां काे अकेली देख दादा रामेश्वर व काका राकेश ने अाकर कीटनाशक दवा पिला दी। घर अाने पर जब मैंने इन्हे घर में देख इसका विराेध किया ताे काका राकेश ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे सीने पर चाेट अाई। निजी अस्पताल में दाेनाें का उपचार चल रहा है। नितेश ने बताया पूर्व में विवाद करने पर कानवन थाने गए थे लेकिन काेई सुनवाई नहीं हुई। रविवार काे एसपी अादित्य प्रताप सिंह से मुलाकात करेंगे।

खबरें और भी हैं...