पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Badnawar News Mp News Motorcycle Collision Killed By Truck 1 Killed 1 Serious

मोटरसाइकिल सवार कर्मचारियों को ट्रक ने मारी टक्कर, 1 की मौत, 1 गंभीर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थांदला-बदनावर मार्ग पर ट्रक का टायर फटने से हुआ हादसा

ट्रक की टक्कर से फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना थांदला-बदनावर मार्ग पर करड़ावद के समीप बुधवार रात 9 बजे हुई।

स्वतंत्र माइक्रोफिन प्रालि शाखा पेटलावद में काम करने वाले देवेंद्र गुर्जर निवासी देवास (22) व लखन राठौर निवासी सोनकच्छ (23) मोटरसाइकिल (एमपी-14-एन-4658) पर सवार होकर बदनावर की ओर से पेटलावद तरफ जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे ट्रक (जीजे-14-एक्स-0107) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक गुजरात से नमक लेकर राजस्थान की ओर जा रहा था तभी उसका फट गया। ट्रक चालक नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रहे बाइक सवार को चपेट में लेकर पलटी खा गया। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। उपसरपंच किशोर सोलंकी व पिंटू जैन (नाणेचा) ने ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस से दोनों घायलों को पेटलावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। स्थिति गंभीर होने की वजह से दोनों को इंदौर रैफर कर दिया। कंपनी के उदय राजपूत व पंकज बैरागी एम्बुलेंस से उन्हें इंदौर ले जा रहे थे, तभी कानवन-नागदा के बीच देवेंद्र ने दम तोड़ दिया। जबकि लखन का इलाज बाम्बे हॉस्पिटल इंदौर में चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार मृतक देवेंद्र के दोनों पैर पूरी टुट चुके थे, खून भी काफी बह गया था।

खबरें और भी हैं...