नम्रता ने एमवाय में अायाेजित किया रक्तदान शिविर
धार | महिला दिवस के अवसर पर ताई साहेब वेलफेयर सोसायटी द्वारा इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल में खास महिलाओं के लिए रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। संस्थान की फाउंडर नम्रता सावंत धार ने बताया कि जरूरी तो नहीं कि सिर्फ बॉर्डर पर रहकर ही जान की सुरक्षा की जाती है। आप अपना रक्तदान कर भी किसी को नया जीवन दे सकते हैं। शिविर में 40 महिलाओं ने हिस्सा लिया व एक मिसाल कायम की है।