पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नंदीश्वर दीप मंडल पूजन विधान की पूर्णाहुति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दिगंबर जैन शांतिनाथ मंदिर में सोमवार को अष्टाह्निका पर्व का समापन भगवान के अभिषेक के साथ हुआ। इस पर्व के दौरान नंदीश्वर दीप मंडल विधान का आयोजन किया गया था। मीडिया प्रभारी सुभाष जैन ने बताया 2 मार्च से शुरू हुए मंडल विधान में 52 पूजा की गई। प्रतिदिन हुई इस पूजन क्रम में 100 से अधिक महिला-पुरुषों ने भाग लिया। अंतिम दिन मंत्रोच्चारण के साथ अर्घ्य चढ़ाकर मंडल विधान की पूर्णाहुति की। इन 8 दिनों में प्रतिदिन शास्त्र प्रवचन, स्वाध्याय, संध्या को महाआरती का आयोजन हुअा।

महिलाओं व पुरुषों ने इस दौरान उपवास, एकासना, व्रत भी किए। सौधर्म इंद्र की क्रिया नवीन गोधा व उनकी प|ी अभिलाषा गोधा ने पूर्ण की। समाज अध्यक्ष वीरेंद्र जैन व सचिव नवीन गोधा ने अष्टाह्निका पर्व के दौरान दानदाताओं एवं पूजन में हिस्सेदारी निभाने वालों के प्रति आभार माना।

दिगंबर जैन मानतुंगगिरी तीर्थ पर भी भगवान के अभिषेक, शांतिधारा, मंडल विधान का पूजन, शास्त्र प्रवचन व आरती क्षुल्लिका चंद्रमति माताजी के सान्निध्य में हुई। प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष नरेश गंगवाल व सचिव संजय गंगवाल ने सहयोगियों का आभार माना। प्रतिदिन भक्तामर पाठ का वाचन भी भक्तजनों ने किया।

जैन मंदिर में अष्टाह्निका पर्व के समापन भगवान के अभिषेक करते समाजजन।
खबरें और भी हैं...