पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अावश्यकता पड़े ताे संपत्ति कुर्की की कार्रवाई करंे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धार | कलेक्टर श्रीकांत बनाेठ ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे राजस्व न्यायालय में प्रचलित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करंे। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर संपत्ति कुर्की की कार्यवाही भी करंे। निर्धारित लक्ष्य अनुरूप कार्ययोजना तैयार कर उसके अनुरूप वसूली करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने इस प्रकार के निर्देश जिले के राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में सोमवार को दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सीएम हेल्प लाइन के प्रकरणों का अभियान चलाकर अगले 10 दिनों में संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया जाए। अविवादित नामांतरण के प्रकरणों का भी अभियान चलाकर 31 मार्च तक सभी प्रकरणों का निराकरण किया जाए।
खबरें और भी हैं...