पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Manawar News Mp News Not Getting Water Even After 5 Years Canal Work Is Not Completed We Will Give Indefinite Picket From March 20 Farmers

5 साल बाद भी नहीं मिल रहा पानी, नहर का काम पूरा नहीं हुअा ताे 20 मार्च से अनिश्चितकालीन धरना देंगे : किसान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ओंकारेश्वर परियोजना की चौथे चरण की नहर की मरम्मत अधूरी हाेने से किसानाें काे रबी सीजन में पानी नहीं मिल पाया। नहर में पानी छोड़ने के लिए कमांड क्षेत्र की संघर्ष समिति संघर्ष कर रही है। अब अधूरे काम काे शीघ्र पूरा कराने के लिए शुक्रवार काे भारतीय किसान संघ ने एसडीएम कार्यालय में धरना दिया।

पांच साल बाद भी नहर से पानी नहीं मिलने पर एनवीडीए एवं ठेकेदार की मिलीभगत का अाराेप लगाते हुए किसानाें के साथ धाेखा बताया। बार-बार किसानों द्वारा आंदोलन किए जाने के बाद भी समस्या का हल नहीं हाेने पर तहसीलदार चंद्रशेखर धारवे काे ज्ञापन देकर शीघ्र नहर सुधार की मांग की। एेसा नहीं हाेने पर 20 मार्च से एसडीएम कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी।

चार अरब की लागत से बनी ओंकारेश्वर परियोजना की चतुर्थ चरण की नहर में किसान संघर्ष समिति की मांग पर कुछ समय पूर्व टेस्टिंग के लिए पानी छोड़ा था। सीसलिया तालाब से 68 किमी तक ओपन नहर के बाद सीसी पाइप लाइन में टेस्टिंग के लिए पानी दिया था। कई स्थानों पर लीकेज सामने आए थे। बारिश में रिपेयर का काम बंद हाेने के बाद से अब तक अधूरा काम पूरा नहीं किया। इससे किसानों को रबी सीजन में पानी नहीं मिल पाया। नहर में पानी छोड़ने के लिए एनवीडीए द्वारा निर्धारित समय अवधि में कार्य पूर्ण नहीं किया है।

जुलाई तक जो रिपेयर कार्य किया गया है उसमें भी काम अधूरा छोड़ा। इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संघर्ष समिति को आश्वस्त किया था कि बारिश पूर्व ही नहर रिपेयर कर पानी छोड़ा जाएगा। घटिया निर्माण के चलते अब तक काेई सुधार नहीं हाे पाया। नहर का काम 2014 में पूरा होकर किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलना था। अधिकारियों व ठेकेदार की लापरवाही से यह काम अब तक अधूरा है। इसके लिए नहर सिंचाई कमांड से जुड़े किसानों की संघर्ष समिति द्वारा लगातार आवेदन एवं ज्ञापन तथा शांतिपूर्वक एनवीडीए कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जा चुका है। इसके बाद विभाग ने 30 जून तक सारे सीसी पाइप के ज्वाइंट व अन्य रिपेयर के कार्य कर पानी छोड़ने की घोषणा की थी। लेकिन एक साल बाद भी काम पूरा नहीं हुअा।

तीन तहसीलाें के किसानाें काे मिलना था लाभ

इस परियोजना से जिले की तीन तहसीलाें के किसानाें काे लाभ मिलना था। धरमपुरी तहसील के उमरबन ब्लॉक के ग्राम छितरी तक नहर ओपन है। ग्राम छितरी के पास से अंडर ग्राउंड सीसी पाइप लाइन डाली गई है। इस नहर से उमरबन ब्लॉक के 21 ग्राम, मनावर तहसील के 51 ग्राम तथा कुक्षी तहसील के निसरपुर ब्लॉक के 13 ग्रामों के किसानों को सिंचाई सुविधा पाइपलाइन से मिलना है।

विधायक की भी नहीं सुनी

कमांड क्षेत्र की संघर्ष समिति ने तहसील कार्यालय के सामने 22 फरवरी से भी धरना दिया था। इसमें विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने शामिल हाेकर एनवीडीए के वरिष्ठ अधिकारियों से मोबाइल पर चर्चा की थी। अफसराें ने 8 दिन के अंदर पानी पहुंचा देने का दावा किया था। लेकिन पानी अब तक नहीं पहुंचा।

मनावर. नहर में पानी छाेड़ने के लिए भारतीय किसान संघ ने एसडीएम कार्यालय में धरना दिया।
खबरें और भी हैं...