आवेदन करने के लिए अब कुछ ही दिन शेष
50 लाख की स्कॉलरशिप
धार | दैनिक भास्कर के मीडिया पार्टनर सिटी इंटरनेशनल स्कूल की 50 लाख की स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के लिए कुछ ही दिन शेष बचे हैं। आवेदन प्राप्त करने के लिए पालकों की भीड़ स्कूल परिसर में देखी जा रही है। आवेदन की अंतिम तारीख 21 मार्च है। सिटी इंटरनेशनल स्कूल की स्कॉलरशिप योजना के अंतर्गत 600 से अधिक आवेदन आ चुके हैं।
स्कूल प्रबंधक का मानना है कि अंतिम तारीख तक यह आंकड़ा 1200 से 1500 तक पहुंचने की पूर्ण संभावना है। स्कॉलरशिप परीक्षा हेतु आवेदन पत्र स्कूल कार्यालय से प्रात: 9 से शाम 5 बजे तक प्राप्त कर अपनी जगह सुनिश्चित कर सकते हैं। यह स्कॉलरशिप परीक्षा एलकेजी से 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों के लिए है। 90 से अधिक अंक प्राप्त करने पर 75 प्रतिशत स्कॉलरशिप, 80 से 90 प्रतिशत अंक लाने पर 50 प्रतिशत स्कॉलरशिप, एवं 60 से 80 प्रतिशत अंक लाने पर 25 प्रतिशत की स्कॉलरशिप दी जाएगी। स्कूल के प्रबंधक सुधीर दास, निदेशक सचिन बाफना एवं प्राचार्या शालिनी दास का मानना है कि इस स्कॉलरशिप परीक्षा से योग्य विद्यार्थियों काे विश्व स्तर की संस्था में पढ़ाई करने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।
आवेदन पत्र प्राप्त कर चुके कुछ पालक बोले
>स्कॉलरशिप की योजना बहुत ही लाभदायक है, इससे आर्थिक लाभ तो मिल ही रहा है साथी ही बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ा सकते हैं।
- प्रकाश जैन
> मेरा मानना है कि यह योजना कम उम्र से ही बच्चों में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का अनुभव देता है जिससे बच्चों को भविष्य में बहुत लाभ होगा।
- डॉ. सुमित सिसोदिया