- Hindi News
- National
- Gandhwani News Mp News Nutrition Fortnight Begins To Be Celebrated Till 22 March
पोषण पखवाड़ा शुरू, 22 मार्च तक मनाया जाएगा
टवलाई. अांबा केंद्र में महिलाअाें का सम्मान किया।
टवलाई| टवलाई सेक्टर की आंबा केंद्र टवलाई बुजुर्ग क्र. 1 में पोषण पखवाड़ा 22 मार्च तक मनाया जाएगा। इसके तहत होने वाली गतिविधियों के तहत गुरुवार को केंद्र की गर्भवती व धात्री महिलाओं को आमंत्रित कर उनका सम्मान आंबा कार्यकर्ता कविता वर्मा ने सेक्टर पर्यवेक्षक कलावती वर्मा की उपस्थिति में किया। महिलाअाें काे ऊपरी आहार, पोषण संबंधी जानकारी देते हुए वृद्धि निगरानी, खाद्य विविधता थीम को क्रियान्वित करते हुए हम चले सुपोषण के संग पहल को सार्थकता प्रदान करने का प्रयास किया।