- Hindi News
- National
- Dhar News Mp News One Doctor Said The Operation Will Be Done Here And The Other Said Case Complicated
एक डाॅक्टर ने कहा- यहीं हाे जाएगा अाॅपरेशन ताे दूसरे ने कहा- केस काम्पलिकेटेड
डाॅक्टराें की खींचतान में हड्डी राेग के मरीजाें की फजीहत, 20 दिन से भर्ती मरीजाें काे इंदाैर रैफर किया
हाथ दिखाते हुए महेश।
धार | जिला अस्पताल में हड्डी राेग के डाॅक्टराें की खींचतान में मरीजाें की फजीहत हाे रही है। 20 दिन से जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज काे इंदाैर एमवाय अस्पताल के लिए शनिवार काे रैफर पर्चा लिख दिया गया है। मरीज का कहना है कि अस्पताल के एक डाॅक्टर कहते हैं कि यहीं पर इलाज हाे जाएगा, ताे दूसरे कहते हैं कि केस काम्पलिकेटेड हैं, इसलिए रिस्क नहीं ले सकते। इंदाैर में ही अाॅपरेशन करना पड़ेगा। परेशान हाेकर मरीज ने अब इसकी शिकायत सीएम हेल्प लाइन में की है।
सरदारपुर के लेडगांव निवासी महेश पिता भंवरलाल राठाैर ने बताया कि पांच साल पहले उसके खेत पड़ाेसी ने विवाद में उस पर हमला कर दिया था। इससे उसका हाथ फ्रैक्चर हाे गया था। उस समय डाॅ. एसके बाैरासी ने हाथ में इंप्लांट कर दिया था। कुछ दिन से हाथ में पस पड़ने लगा ताे डाॅ. माेहन जर्मा काे दिखाया। पहले ताे उन्हाेंने कहा कि बाैरासी जी ही देखेंगे। एक्स-रे भी करवाया। एमवाय अस्पताल से टेस्ट करवाए। 20 दिन भर्ती रखने के बाद कह दिया कि हाथ में हड्डी ही नहीं दिख रही है। इंप्लांट निकाल देंगे ताे कुछ भी हाे सकता है। डाॅ. रंजीत अग्रवाल ने कहा कि मैं यहीं पर अाॅपरेशन कर दूंगा। सीएमएचअाे डाॅ. एसके सरल ने डाॅ. एनडी सराफ से अाेपीनियन मांगा, उन्हाेंने कहा िक हड्डी है। इन सबसे परेशान हाेकर मरीज ने सीएम हेल्प लाइन में शिकायत की है। महेश राठाैर का कहना है कि वह काम नहीं कर पा रहा है। दर्दनिवारक गाेलियां खानी पड़ रही है। इलाज नहीं हाे रहा है।
मामला जानकारी में है, डाॅक्टर से बात कर रहा हूं
डाॅ. एसके सरल, सीएमएचअाे, धार