पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhar News Mp News One Step Center 290 Cases Reached In One Year 212 Resolved

एक साल में 290 केस पहुंचे वन स्टाॅप सेंटर, 212 का हुअा निराकरण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला अस्पताल में महिलाअाें की समस्याअाें के निराकरण अाैर न्याय के लिए बनाए गए वन स्टाॅप सेंटर पर एक साल में 290 केस अाए, इनमें 212 का निराकरण किया गया। जिलेभर की पीड़ित महिलाअाें के लिए यह सेंटर दाे साल में सहारा बना है। शुक्रवार काे सेंटर पर केस संबंधी जानकारी बाेर्ड पर दर्ज की गई। सेंटर की प्रशासक सराेज ठाकुर ने बताया कि अब 78 प्रकरण प्रक्रिया में हैं, जिनमें 15 केस में काउंसलिंग की जा रही है, जबकि 63 काे विधिक सहायता दिलाई गई है। 29 महिलाअाें काे अाश्रय की सुविधा भी दी गई।

विवाह के चार महीने बाद ही दहेज के लिए घर से निकाला : शुक्रवार काे पीथमपुर की एक महिला का प्रकरण वन स्टाॅप सेंटर पर पहुंचा। उसका विवाह नवंबर 19 में उज्जैन के व्यक्ति से किया गया था। पीड़ित युवती के पिता का देहांत हाे चुका है। विवाह के बाद से ही उसे सुसराल में
प्रताड़ित किया जा रहा था। महिला ने इसकी शिकायत महिला एवं बाल विकास विभाग धार काे की। महिला का कहना है कि उसके पति का किसी अाैर महिला से
भी संबंध है। महिला की 20 मार्च काे वनस्टाॅप सेंटर में काउंसलिंग की जाएगी।

खबरें और भी हैं...