पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आयोजन : महिला माेर्चा ने महिलाओं का सम्मान किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बदनावर| भाजपा महिला मोर्चा ने महिला दिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक, धार्मिक, शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली करीब 25 महिलाअाें का सम्मान किया। इसमें स्वास्थ्य सेवा के लिए कमलेश ठाकुर, कुनिका पंवार, धार्मिक व सामाजिक कार्यकर्ता रुक्मणी माहेश्वरी, खेलों के लिए समृद्धि जोशी, श्रुतिराज सक्तावत, शिक्षा के लिए शकुंतला मिश्रा, सुलभा धोड़पकर, अनिता राठाैर, सेवा कार्य के लिए करमा बाई गुर्जर आदि का सम्मान किया। कार्यक्रम संयोजक व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुषमा पाठक ने कहा महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए जातपात की खाई को पाटकर एकता स्थापित करना अनिवार्य है। शुभारंभ जयश्री भट्ट ने गीत प्रस्तुत कर किया। भारती राठाैर, निमिषा आर्य, सपना राठाैर, द्रोपदी राठाैर, संगीता राठाैर, रंजना ठाकुर, प्रीति रावल, निर्मला आर्य, मोहिनी चाैहान, संतोष जोशी, सरला पाटीदार, निर्मला राठाैर अादि माैजूद थी। संचालन दीपांजलि पंवार ने किया। आभार महिला मोर्चा जिला महामंत्री माधवी सोलंकी ने माना।
खबरें और भी हैं...