पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhar News Mp News Out Of 1154 600 Km Line Was Poured Only Two Tanks Started In 27

1154 में से 600 किमी लाइन ही डली, 27 में दो ही टंकी शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता. इंदाैर| नगर निगम द्वारा चार साल में सफाई पर ही फोकस करने से जनता को सड़क, पानी और अन्य जरूरी सुविधाएं मिलने में देरी हो रही है। दूसरी मदों के करीब 494.23 करोड़ रुपए सफाई पर खर्च करने से 694 कराेड़ के 25 बड़े काम अधूरे पड़े हैं। 1154 में से 600 किमी में ही पाइप लाइन डाली जा सकी है तो 27 में 2 टंकी ही शुरू हो पाई है।

सरवटे का काम सिर्फ 25% तो मुक्तिधामों का सुधार 20% ही हुआ

काम लागत कब पूरा होना था कितना काम हुअा

1154 किमी की पाइप लाइन 287 करोड़ 30 नवंबर 2019 600 किमी ही डली

नर्मदा की 27 टंकियों का निर्माण 280 करोड़ 30 नवंबर 2019 2 ही टंकियां चालू

7 एसटीपी का निर्माण 80 करोड़ दिसंबर 2019 1 का ही ट्रायल

कुलकर्णी का भट्‌ठा पुल 15 करोड़ 33 साल से अधूरा 30%

सरवटे बस स्टैंड 9.25 करोड़ अप्रैल 2019 25%

मुक्तिधामों का जीर्णोद्धार 9 करोड़ 2019 20%

निगम का परिषद हॉल 3.80 करोड़ 5 साल से अधूरा 45%

विंध्याचल नगर से बीएसएफ रोड 1.36 करोड़ मई 2018 50%

पांच रोटरियां छोटी करना प्लान ही नहीं 2019 कोई प्लान नहीं

ग्राम भांग्या में सीमेंट सड़क 79 लाख दिसंबर 2019 15%

कृष्ण बाग, मालवीय नगर में बैक लाइन 78 लाख 2018 10%

राज मोहल्ला में कम्युनिटी हॉल 78 लाख 2019 60%

निपानिया से पीपल्याकुमार सीमेंटीकरण 76 लाख 2019 20%

पीपल्याहाना में सड़कों का सीमेंटीकरण 75 लाख 2018 45%

बड़ी ग्वालटोली मंदिर के पास पाइप लाइन 71 लाख 2019 40%

अपोलो डीबी सिटी से स्टाॅर्म वाटर लाइन 70 लाख अगस्त 2019 40%

मुखर्जी नगर में बैक लाइन सीमेंटीकरण 63 लाख 2019 25%

वैभव नगर में पैवर ब्लॉक लगाना 56 लाख 2019 10%

लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन रोड डामरीकरण 30 लाख मार्च 2019 अधूरा



आखिर सफाई की कितनी कीमत चुकाते हैं हम?

सफाई में दूसरी मदों के 494 करोड़ खर्च, इससे 694 करोड़ के 25 बड़े काम अधूरे

खबरें और भी हैं...