उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित
धार | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा धार नगर महिला मोर्चा द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन रविवार काे किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं/महिलाओं का सम्मान किया गया।
निजी गार्डन में आयोजित डॉ. प्रियंका साधु नेत्र रोग विशेषज्ञ अमझेरा, कोमल विजयवर्गीय अभिभाषक, मीना मोरे सामाजिक कार्यकर्ता व स्वाति पुष्पेंद्र चौहान जिन्हें मैदान एवं शेफवेफ वेलफेयर सोसायटी द्वारा रसायन शास्त्र में शोध के लिए वैज्ञानिक अवॉर्ड प्राप्त का सम्मान किया गया। संयोजक सुनीता देवासकर रही। संचालन नगर अध्यक्ष रीमा राठौर ने किया। आभार विनीता जोशी ने माना। होली मिलन समारोह में ममता परिहार, योगिता पुराणिक, मंजूषा मुंडले, ज्योति तिलवनकर, कला भूरिया, प्रिया चौहान, योगिता बेलापुरकर मौजूद थीं।