पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhar News Mp News Peace Committee Meeting Held In Police Station Premises

थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

युवा संगठन ने ज्ञापन सौंपा


राजोद | पाटीदार समाज की ज्योति पाटीदार निवासी परसुलिया कला तहसील सुसनेर जिला आगर मालवा की घर में मुंह में कपड़ा ठूंस कर जिंदा जलाने की घटना हुई थी। इसकाे लेकर सरदार पटेल युवा संगठन बरमंडल ने राजोद थाने के एसआई अनिल सिंह को राज्यपाल व सीएम के नाम ज्ञापन दिया। इसमें मृतिका पाटीदार के साथ हत्यारों द्वारा बलात्कार भी करने का अंदेशा जताया। मामले की सीबीआई जांच कर परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। नगर अध्यक्ष रविराज, विक्रम, राधेश्याम, महिपाल पाटीदार, आशीष पाटीदार, रविराज पाटीदार आदि माैजूद थे।

राजोद | थाना परिसर में होली, रगंपचमी, सप्तमी के त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। एसडीओपी ऐश्वर्य शास्त्री ने चर्चा कर सुझाव भी मांगे। समिति सदस्यों के माध्यम से क्षेत्रवासियों से साैहार्द पूर्ण व भाई चारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। नागरिकाें से सूखे रंगों से होली खेलने की बात कही। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पुष्पेंद्रसिंह राठौर, मनोहर रजक, प्रताप सिंह खेरखेड़ा, दीपक फेमस, मयाराम बच्चन, आरिफ, अमजद, थाना प्रभारी अनिल सिंह व थाने का स्टाफ माैजूद था।
खबरें और भी हैं...