पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राज मधुवंती में बड़ा अाैर छाेटा ख्याल की प्रस्तुति दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुरु शिष्य परंपरा के अंतर्गत शास्त्रीय संगीत की मासिक सभा हुई। मां सरस्वती का पूजन कर दीप प्रज्वलन पंडित देशराज वशिष्ठ, लक्ष्मीकांत जोशी, शंभू पवार, ईश्वरलालजी की ओर से अनिल पुजारी ने किया। संगीत सभा का संचालन कर रहे पंडित देशराज वशिष्ठ ने बताया कि यह सभा शास्त्रीय संगीत के प्रचार प्रसार के लिए हर महीने करते हैं। इससे युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

वैंकटबिहारी मंदिर नालछा दरवाजा पर बुधवार की रात काे पहली प्रस्तुति प्रज्योत देवासकर द्वारा राग मधुवंती में बहुत ही सुंदर बड़ा ख्याल मधुवन में और छोटा ख्याल प्रस्तुत किया। उन्हाेंने गजल पेश कर माहौल को स्वरमय में बना दिया। दूसरी प्रस्तुति शंभू पवार की रही, जिन्होंने इंदौर घराने की अमीर खान साहब की पुरानी गायकी को तरोताजा कर दिया। राग हंश ध्वनि अाैर सोहनी, काफी रहम के साथ बहुत ही सुंदर बढ़त व लावा के साथ तानों के अनेक प्रकार पेश किए। ताल झुमरा में अपना बड़ा ख्याल पेश किया। इनके साथ दीपक खलतकर ने हारमोनियम और तबले पंकज राठौर ने संगत की। मंच संचालन कुमारी सोनिका दायमा द्वारा किया गया।

संगीत सभा में अपने बच्चाें काे लेकर अाएं : पं. वशिष्ठ

पंडित देशराज वशिष्ठ ने संगीत के समस्त श्रोताओं से अपील की है कि इस सभा में आप भी आएं अाैर अपने बच्चों को भी लाएं। संगीत की ओर प्रेरित करें क्योंकि संगीत हमें संस्कार देता है। कार्यक्रम में धार अाैर बाहर के अनेक संगीत प्रेमी साधक एकत्रित हुए। सभा में लक्ष्मीकांत जोशी, ईश्वर लाल राठौर, अनिल पुजारी, बद्रीलाल मालवीय, दत्तात्रेय मुकादम, प्रदीप देवास्कर, आशीष पौराणिक, मनीष खुशराबल, मुकेश सोलंकी, शुभम व्यास, शिवम मालवीय, आशीष वर्मा, दुष्यंत शर्मा, साहिल खान, अमन, यश, उमा मोहिते, पुष्पा भावे, नीलिमा मुकादम, अरुणा देवासकर, प्रवीण उज्जैनकर, अर्चना मुकाती अादि माैजूद थे।

संगीत की प्रस्तुति देते हुए प्रज्योत देवास कर।
खबरें और भी हैं...