पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhar News Mp News Performed Special Rituals And Rites At Gayatri Shaktipeeth Honoring Women

गायत्री शक्तिपीठ पर विशेष अनुष्ठान और संस्कार किए, महिलाअाें का सम्मान किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धार | महेशनगर स्थित गायत्री शक्ति पीठ पर रविवार को विश्व महिला दिवस पर विशेष अनुष्ठान पूर्णाहुति यज्ञ, संस्कार व सम्मान का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में गायत्री परिजनों द्वारा भागीदारी की। अन्य रविवारों की तुलना में इस बार परिजनों की अधिक उपस्थिति होने से प्रमुख यज्ञ कुंड के अलावा अतिरिक्त हवन कुंड में भी आहुतियां दी गई।

अनेक पारियों में 108-108 गायत्री मंत्र और अन्य मंत्रों की आहुतियां दी गई। यज्ञ आदि का क्रम लगभग चार घंटे तक चला। इस दौरान तीन गर्भवती महिलाओं का पुंसवन संस्कार भी किया गया। इस अवसर पर प्रज्ञा बैरागी व अनीता मोदी द्वारा पुंसवन संस्कार की आवश्यकता और महत्ता पर विस्तार से जानकारी दी गई। वरिष्ठ गायत्री परिजन राधेश्याम विश्वकर्मा व रमेशचंद्र सचान द्वारा 40 दिवसीय विशेष अनुष्ठान के महत्व के बारे में बताया गया। वरिष्ठ महिला परिजनों का गायत्री मंत्र के दुपट्टे भेंट कर सम्मान भी किया गया। जानकारी धार शक्तिपीठ के प्रमुख ट्रस्टी वरिष्ठ परिजन रमेश चंद्र सचान ने दी।
खबरें और भी हैं...