- Hindi News
- National
- Badnawar News Mp News Phagan Pheri Organized In Nishra By Acharya Naradevsurishwarji
आचार्य नरदेवसूरिश्वरजी की निश्रा में फागण फेरी का आयोजन हुआ
दादा आदेश्वरजी दूर से आयों दादा दर्शन दो जैसे भक्ति गीतों के साथ फागणी तेरस पर शत्रुंजय तीर्थ की भाव यात्रा हुई। इसमें ऐसा आभास होने लगा जैसे शत्रुंजय तीर्थ की पहाड़ियों पर आदेश्वर भगवान की जय लगाते हुए चल रहे हाें। महिला मंडल द्वारा ऊंचा-ऊंचा शत्रुंजय ना शिखरों सोहाय.. गाए। स्तवन से मंदिर परिसर में एक अलौकिक अनुभूति का एहसास हुअा।
आचार्य नरदेवसूरिश्वरजी की निश्रा में फागण फेरी सहित भाव यात्रा का आयोजन जैन मंदिर में हुअा। इसके पूर्व प्रात 6.30 बजे पौषधशाला से आचार्य की निश्रा में जुलूस प्रारंभ हुआ। जाे भोयरा वाला मंदिर पहुंचा। जहां आचार्य ने चतुरविद श्रीसंघ को चैत्य वंदन कराया। इसके पश्चात भाव यात्रा में तलेटी की वंदना, शांतिनाथ प्रभु की वंदना, रायण पगलिया की वंदना, पुंडरीक स्वामी की वंदना करते हुए दादा के दरबार में भाव से पहुंचकर चैत्यवंदन के साथ भक्ति भावना कराई। इसके बाद छह गांउ यात्रा में कृष्ण महाराज के भाई एवं माता देवकी के 6 पुत्र को वंदना करवाते हुए चंदन तलावली पर लोगस्स का काऊसंग कराया। इसके पश्चात भांडुप डूंगर पर मोक्ष प्राप्त किए मुनिराज शाम्ब एवं प्रद्युम्न के मंदिर पर भाऊ वंदना कराई। आचार्य ने कहा हम सभी प्रत्यक्ष रूप से शत्रुंजय की यात्रा नहीं कर सकते है इसलिए पूर्व के आचार्यों ने यह भाव यात्रा का विधान बताया है। जिसका फल भी उतना ही प्राप्त होता है।
अंत में आचार्य ने सभी को मांगलिक श्रवण कराई। श्रीसंघ की ओर से नवकारसी का आयोजन कर प्रभावना बांटी।
बदनावर. जैन मंदिर में हुई भाव यात्रा में शामिल समाजजन।