पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajgarh News Mp News Price Of Wheat Is Rs 300 Decrease In Mandi Reduced Due To Decrease Who Is Waiting For The Purchase Price

गेहूं के भाव 300 रु. घटने से मंडी में अावक कम हुई, किसानाें काे समर्थन मूल्य की खरीदी का है इंतजार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

25 मार्च से शुरू हाेना है समर्थन मूल्य की खरीदी

मंडी में गेहूं के भावों में कमी अाने से किसानाें काे शासन द्वारा 25 मार्च से समर्थन मूल्य 1925 के भाव में खरीदी शुरू हाेने का इंतजार है। फिलहाल सरकार की अस्थिरता के बीच किसानों में चिंता भी है कि खरीदी शुरू हाेगी या नहीं।

मंडी में फिलहाल गेहूं की आवक होली के पहले तक जहां प्रतिदिन 10 से 12 हजार क्विंटल हो रही थी वह अब घटकर 3 से 4 हजार क्विंटल रह गई। वहीं भावों में भी 200 से 300 रु. प्रति क्विंटल की कमी आई है। न्यूनतम 1700 से अधिकतम 2400 रु. क्विंटल बिकने वाले गेहूं के वर्तमान भाव 1600 से 2100 के बीच मिल रहे हैं।

मंडी में नए गेहूं की आवक 1 माह पूर्व शुरू हो गई थी। अब तक मंडी में 1 लाख क्विंटल से अधिक गेहूं की आवक हो चुकी है। पहले इस बार तहसील में 46 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बोवनी हुई है।

मंडी में रंगपंचमी, रविवार व सोमवार को शीतला सप्तमी का अवकाश है। ऐसे में मंगलवार से पुनः आवक बढ़ने की संभावना है। किसानों का कहना है अब एक माह के पूर्व के भावों की तुलना में मंडी में गेहूं के भावों में 200 से 300 रु. क्विंटल तक की कमी आ गई है। कई ने एक माह में मंडी में ऊंचे दामों में गेहूं बेच दिया। हालांकि अभी भी खेतों से कटाई जारी है। अमोदिया के किसान प्यारचंद ने बताया मंडी में भाव कम होने से सरकारी खरीदी का इंतजार हैं। मंडी में वर्तमान में 1600 से 2100 रु. क्विंटल के भाव गेहूं बिक रहा। किसान रामचंद्र, कैलाश, नारायण आदि ने बताया मंडी में भाव नहीं मिलने से समर्थन मूल्य पर ही गेहूं बेचेंगे। किसान बोनस राशि मिलने की संभावना भी जता रहे हैं।

12 हजार क्विंटल प्रति दिन थी आवक

मंडी प्रांगण प्रभारी लखन जोशी के अनुसार मंडी में दो सप्ताह पूर्व तक गेहूं की अच्छी आवक हो रही थी। जिसके कारण फरवरी में मंडी टैक्स में भी बढ़ाेतरी हुई थी। त्याेहाराें का समय हाेने से किसान मंगलवार से ही उपज लाएंगे। ऐसे में पुनः आवक बढ़ने की संभावना है। 3 से 4 हजार क्विंटल प्रतिदिन की अावक हाे रही है। 10 दिनों के अंदर 12 हजार क्विंटल प्रतिदिन था। भावों में भी कमी आकर न्यूनतम 1600 एवं अधिकतम 2100 रु. क्विंटल है। पहले यह न्यूनतम 1700 एवं अधिकतम 2400 रु. प्रति क्विंटल था।

पिछले वर्ष से 5 से 7 क्विंटल अधिक है

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी आरपी सनवर ने बताया सरदारपुर तहसील में इस बार 46 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बोवनी हुई। गत वर्ष की तुलना में 18 हजार हेक्टेयर अधिक है। गत वर्ष 28 हजार हेक्टेयर था। इस बार बारिश अच्छी होने से 12 से 14 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उत्पादन हाे रहा। जो गत वर्ष की तुलना में 5 से 7 क्विंटल अधिक है। इन दो कारणों से मंडियों में गेहूं की बंपर आवक होगी।

12 हजार क्विंटल प्रतिदिन आवक थी, 3 से 4 हजार रह गई

राजगढ़. मंडी में शुक्रवार काे गेहूं तुलवाने के लिए खड़ी ट्राॅलियां।
खबरें और भी हैं...